Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

फाइव स्टार होटल ‘चप्पलकांड’ पर चिराग पासवान के तल्ख तेवर, बोले- आरोप संगीन हैं, पार्टी ने भी जवाब मांगा…

पटना. दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में युवती के साथ कथित अभद्र व्यवहार मामले से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल इस मामले को लेकर बिहार सरकार के मंत्री संजय सिंह और जनशक्ति जनता दल के सुप्रीमो तेजप्रताप के बीच छिड़ी जंग के बीच केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान का बड़ा बयान सामने आया है. चिराग पासवान ने कहा है कि संजय सिंह पर जो आरोप लगे हैं, वे बेहद संगीन हैं और पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए.

चिराग बोले- पार्टी ने भी मांगा जवाब

चिराग पासवान ने कहा कि संजय सिंह पर जो आरोप लगाए गए हैं, वो संगीन हैं. उन्होंने बताया कि पार्टी LJPRV की ओर से भी संजय सिंह से जवाब मांगा गया है. यानी पार्टी ने इस पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए उनसे अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा है. चिराग ने यह भी कहा कि संजय सिंह ने तेज प्रताप यादव के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया है. ऐसे में अब दोनों पक्षों के दावों और आरोपों के बीच मामला कानूनी रास्ते पर भी पहुंच चुका है.

Related posts

सुपौल पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी,लूट की गाड़ी,शराब सहित 4 अपराधी गिरफ्तार…

Bihar Now

Breaking : जमुई में युवक की घर में घुसकर हत्या, चुनावी रंजिश में मारी गोली ?…

Bihar Now

EXCLUSIVE : बिहार में सियासी तूफान, अभी-अभी रघुवंश प्रसाद सिंह और अब्दुल बारी सिद्धकी से पप्पू यादव ने की मुलाकात…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो