Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनबिहारब्रेकिंग न्यूज़

भाद्रपद द्वितीया पर रंग-बिरंगे फूलों से सजे बाबा गरीबनाथ, वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अभिषेक,महाश्रृंगार के बाद हुई आरती…

मुजफ्फरपुर : भाद्रपद कृष्णपक्ष द्वितीया पर बाबा गरीबनाथ का रात्रि सेवा श्रृंगार सेवा दल के द्वारा रंग-बिरंगे फूलों से मनमोहक महाश्रृंगार किया गया।मंदिर के पुजारी आशुतोष पाठक उर्फ डाबर बाबा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बाबा गरीबनाथ का षोडशोपचार पूजन के उपरांत दुध,दही,घी,मध,शक्कर से पंचामृत स्नान करा कर रंग-बिरंगे फूल-माला,अबीर-गुलाल और दीपों से महाश्रृंगार किया तदोपरांत धुप-दीप से आरती की गयी।

इस दौरान नमामि शमिशान निर्वाण रूपं, जे कर बाबा गरीबनाथ उ अनाथ कैसे ,नमामी शमिशान रूपम रूद्राष्टकम और बह्मा मुरारी सुराचित लिंगम लिंगाष्टकम,करना दयालु दुःख दूर से पूरा बाबा दरबार गुंजायमान हो उठा।

इस दौरान भाजपा नेता प्रभात मालाकार,विकास कुमार,सुधीर कुमार,पंडित निरंजन झा,चंदेश्वर झा,मुकेश शर्मा ,रीशू कुमार, आकाश राजपूत,राजेश कुमार, अमर कुमार,सुंदर कुमार,मोहिनी कुमारी,रजनीश सहित सैकङो श्रद्धालु मौजूद रहें।

Related posts

बिहार में फिर एक और पुल ध्वस्त, बीते 19 दिनों में गिरा 13 वां पुल… उठ रहे सवाल ?…

Bihar Now

अपराधी चुस्त, सहरसा पुलिस सुस्त !

Bihar Now

Paysafecard Online Pokies

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो