Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना में शराब पार्टी बनी जानलेवा? एक साथ बैठकर पी रहे चार युवकों की मौत; मचा कोहराम…

पटना: पटना जिले के बाढ़ अनुमंडलीय थाना क्षेत्र बेढ़ना गांव में शराब पार्टी के बाद चार दोस्तों की अचानक तबीयत बिगड़ गई. जिसके बाद देखते ही देखते चारों बेहोश हो गए, परिजनों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई.

आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां अस्पताल में चिकित्सकों ने चारों का प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालात में बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया. जहां सभी की मौत हो गई.

मृतकों पहचान पंकज कुमार, निशु कुमार, विकास कुमार और शशि कुमार के तौर पर हुई है. घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. आशंका जताई जा रही है कि शराब पार्टी के दौरान जहरीली शराब के सेवन से इन लोगों की तबीयत बिगड़ी हो सकती है. घटना की सूचना मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और घर में चीख-पुकार मची हुई है.

हालांकि तबीयत बिगड़ने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल जहरीली शराब के सेवन की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. वास्तविक कारण जांच और चिकित्सकीय रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा. बाढ़ एसडीपीओ राम कृष्णा ने घटना की पुष्टि की है. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

“चार युवकों की मौत की सूचना मिली है. पुलिस मामले की जांच कर साक्ष्य संकलन कराने के लिए एफएसएल की टीम को बुला मामले की जांच कर स्पष्ट कारणों का पता लगाने में जुटी है.”- राम कृष्णा, एसडीपीओ-1, बाढ़

Related posts

Flamingo Slots Urbana Nz

Bihar Now

सुशील मोदी को RJD का ओपन चैलेंज… हिम्मत है तो शपथ के साथ बयान जारी करें सुशील मोदी… RJD का आरोप – कुछ अंतरालों को छोड़कर NDA सरकार स्वास्थ्य विभाग के लिए आवंटित 60% भी खर्च नहीं कर पायी..

Bihar Now

देशगरीब सवर्णों को मिलता रहेगा 10% आरक्षण, EWS कोटे पर SC की मुहर…. मोदी सरकार की बड़ी जीत..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो