Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

विधानसभा परिसर में भिड़े BJP – RJD के विधायक, अपमानजनक शब्दों का किया प्रयोग…RJD विधायक ने कहा – बदतमीज है ये बीजेपी विधायक संजय सरावगी…

पटना  – बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र का मंगलवार को दूसरा दिन है । विधानसभा में सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही बीजेपी विधायक संजय सरावगी और आरजेडी विधायक भाई बीरेंद्र बीच जमकर तू-तू मैं-मैं हुई । विधानसभा परिसर के बाहर दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ अपशब्दों का भी प्रयोग किया। जिसका वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

बिहार विधानसभा परिसर से एक बार फिर विधायकों की शर्मनाक हरकत सामने आई । इस बार बिहार में शराबबंदी कानून के मुद्दे पर बीजेपी विधायक संजय सरावगी और आरजेडी के मुख्य प्रवक्ता भाई बीरेंद्र आपस में भिड़ गए । संजय सरावगी की टिप्पणी पर भाई बीरेंद्र ने अपशब्दों का प्रयोग तक कर डाला । बिहार विधान सभा परिसर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाई बीरेंद्र ने कहा कि कि हम शराबबंदी के मामले पर बयान दे रहे थे , कि तभी बीजेपी विधायक ने उनके संस्कार पर सवाल खड़ा किया था और उसे हम बर्दाश्त नहीं कर सकते हैं । भाई बिरेंद्र का कहना है कि बीजेपी विधायक ने जिस प्रकार से टिप्पणी की और कोई संस्कार पर सवाल खड़ा करेगा तो हम बर्दाश्त नहीं करने वाले हैं.

वही बीजेपी विधायक संजय सरावगी ने साफ-साफ कहा है कि विपक्ष के लोग चाहते हैं कि बिहार में शराब की बीक्री शुरू हो । शराब तस्करों की सांठगांठ राजद के लोगों से है , यही कारण है कि यह लोग चाहते हैं कि शराबबंदी कानून में ढील दिया जाए । जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुरू से ही शराब बंदी कानून को लेकर संकल्प लिया है । हम लोगों ने भी संकल्प लिया है कि शराबबंदी कानून बिहार के लिए किया है और यह लागू रहेगा । विपक्ष कुछ भी कर ले बिहार में शराब की दुकानें नहीं खुलने वाली है ।

Related posts

Bihar Now

Breaking : आरा में ऑटो पलटने से एक परीक्षार्थी की मौके पर मौत,आधा दर्जन परीक्षार्थी घायल, अनियंत्रित होकर खाई में पलटी ऑटो …

Bihar Now

जल-जीवन-हरियाली अभियान से संबंधित कार्यों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा… मोबाइल ऐप का किया लोकार्पण..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो