Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

विधानसभा परिसर में मिली शराब की खाली बोतलें, शराबबंदी पर खड़े हुए सवाल….तेजस्वी यादव ने सीएम से मांगा इस्तीफा

बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पुलिस अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को शराब नहीं पीने की शपथ दिला रहे हैं. विधानसभा में बीते दिनों सभी विधायकों ने शराब नहीं पीने की शपथ ली थी. लेकिन आज विधानसभा परिसर में ही शराब की खली बोतलें मिलने के मामले ने पूरे सदन को शर्मसार कर दिया है. इस बात की सूचना जब विपक्ष के नेताओं को मिली तो उन्होंने सरकार को खूब आड़े हाथ लिया.

शराबबंदी को लेकर सरकार लाख दावे करती है. पुलिस प्रशासन की टीम हर दिन शराब पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है, लेकिन सरकार के दावों और पुलिस की कार्यशैली पर सवाल तब खड़े होने शुरू हो गए हैं, जब खुद लोकतंत्र के मंदिर में शराब की बोतलें बिखरीं पाई गई, जिसके बाद हड़कंप मच गया…

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को जब इसकी जानकारी तो वह खुद मौके पर पहुंच गए. वहां उन्होंने खुद शराब की पड़ी खाली बोतलें देखीं. इसके बाद उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा. तेजस्वी ने कहा कि जिस जगह पर बोतलें मिलीं हैं, वहां से महज 50 मीटर की दूसरी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का चैम्बर है. अगर इतने पर भी सीएम की आंख नहीं खुलती है तो क्या कहा जा सकता है.

 

­

Related posts

बड़ी खबर : एक व्यक्ति ने पत्नी, बच्ची समेत अपने ही परिवार के 5 सदस्यों की एक साथ की हत्या, जांच में जुटी पुलिस..

Bihar Now

राहुल गांधी से लालू-तेजस्वी यादव की मुलाकात पर प्रशांत किशोर का तंज, बोले-जब तक जनता में विश्वास और जमीन पर कार्यकर्ता नहीं होगा तब तक साथ खाना खाने और चाय पीने से कुछ होने वाला नहीं…

Bihar Now

कोरोना से भयभीत न हों, सिर्फ सजग रहें…कोरोना से संक्रमित मरीजों के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी सरकार : नीतीश कुमार

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो