Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला अस्पताल परिसर, एक महिला सहित दो लोग घायल.. PMCH परिसर पहुंची कई थानों की पुलिस…

इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां पटना के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में फायरिंग की घटना हुई है. फायरिंग की खबर सुनते ही कई थानों की पुलिस पीएमसीएच परिसर में पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है.बता दें, कि पीएमसीएच अस्पताल परिसर में करीब 8 राउंड से अधिक गोली चली है .

गोली लगने से एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए हैं. गोलियों की तड़तड़ाहट से अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई और मरीज के परिजन यहां वहां जा छिपे. अब तक मिली जानकारी के अनुसार निजी एंबुलेंस के दलालों को लेकर गोलीबारी की आशंका जताई जा रही है.

घटनास्थल पर सिटी एसपी और डीएसपी पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं हैरानी की बात यह है कि इसके पहले दोपहर में भी अस्पताल परिसर में गोली चली थी. एक ही दिन में दो बार गोलीबारी की घटना से अस्पताल प्रशासन और मरीजों में डर बैठ गया है.

Related posts

Breaking : बेगूसराय में आपसी विवाद में गोलीबारी, दो लोगों को लगी गोली, एक की मौत..

Bihar Now

दिल्ली के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिल्ली में होगी JDU की बैठक… NDA में फिर वापसी के सवाल पर “नरम” दिखे नीतीश ?…

Bihar Now

संचालित योजनाओं को समय सीमा के अंदर करें पूरा,

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो