Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला अस्पताल परिसर, एक महिला सहित दो लोग घायल.. PMCH परिसर पहुंची कई थानों की पुलिस…

इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां पटना के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल पीएमसीएच में फायरिंग की घटना हुई है. फायरिंग की खबर सुनते ही कई थानों की पुलिस पीएमसीएच परिसर में पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई है.बता दें, कि पीएमसीएच अस्पताल परिसर में करीब 8 राउंड से अधिक गोली चली है .

गोली लगने से एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए हैं. गोलियों की तड़तड़ाहट से अस्पताल परिसर में भगदड़ मच गई और मरीज के परिजन यहां वहां जा छिपे. अब तक मिली जानकारी के अनुसार निजी एंबुलेंस के दलालों को लेकर गोलीबारी की आशंका जताई जा रही है.

घटनास्थल पर सिटी एसपी और डीएसपी पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए हैं हैरानी की बात यह है कि इसके पहले दोपहर में भी अस्पताल परिसर में गोली चली थी. एक ही दिन में दो बार गोलीबारी की घटना से अस्पताल प्रशासन और मरीजों में डर बैठ गया है.

Related posts

Bihar Now

नवादा में सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की मौत, 2 घायल…

Bihar Now

Electronic Pokies Machine Games No Download

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो