Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारबॉलीवुडब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीय

कुर्सी पर बैठे हैं बिहार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी, जमीन पर जिला शिक्षा पदाधिकारी !… टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने जताई घोर आपत्ति, शिक्षा मंत्री को DEO से माफी मांगने की मांग की..

बेगूसराय में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री विजय चौधरी फतेहा ठाकुरबारी पहुंचे थे जहां मंत्री विजय चौधरी, ठाकुरबाड़ी के महंत और एक मुखिया कुर्सी पर बैठे थे जबकि उनके सामने जमीन पर दरी पर जिला के शिक्षा पदाधिकारी डीपीओ प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और अन्य शिक्षक बैठे थे।

इसका फोटो वायरल होने के बाद शिक्षक संघ ने इस पर कड़ी आपत्ति दर्ज की है। टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश संयोजक राजू सिंह ने कहा कि शिक्षा मंत्री के सामने एक पंचायत का मुखिया उनके बगल में कुर्सी पर बैठा हुआ है जबकि शिक्षकों का गार्जियन जिला शिक्षा पदाधिकारी और अधिकारियों को जमीन पर दरी बिछाकर बैठाया गया।

यह शिक्षकों का अपमान है टीईटी प्रारंभिक शिक्षक संघ शिक्षा मंत्री से मांग करती है इसको लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी से मंत्री माफी मांगे नहीं तो प्रारंभिक शिक्षक संघ मंत्री के खिलाफ चरणबद्व आंदोलन करेगी। दरअसल शिक्षा मंत्री विजय चौधरी बेगूसराय के बछवारा प्रखंड के गीता धाम ठाकुरबारी पूजा अर्चना करने पहुंचे थे इस दौरान शिक्षा मंत्री, ठाकुरबाड़ी के महंत और एक मुखिया कुर्सी पर बैठे दिख रहे हैं जबकि अधिकारी जमीन पर बैठे दिख रहे हैं इसको लेकर शिक्षक संघ ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई है।

Related posts

जेडीयू के 10 विधान पार्षदों का समाप्त हो रहा आज कार्यकाल…विधान परिषद में बीजेपी बन जाएगी सबसे बड़ी पार्टी…

Bihar Now

Money Pokies Sign Up Bonus

Bihar Now

Big Breaking : बिहार में टूटा कोरोना का अब तक का रिकॉर्ड.. एक दिन में मिले 7870 नए मामले…पटना में 1898 ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो