Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

मुंगेर में शूटिंग अंदाज में दिखे दूल्हे राजा, बंदूक उठा जमकर किया ठांय-ठांय…

यह शादी में कहा हर्ष फायरिंग हुई इसकी जांच में पुलिस जुटी।

वायरल वीडियो और फोटो के आधार पर आज मुफसिल थाने में एफ आई आर दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुटी।

जी हां 11 फरबरी शुक्रवार की रात शादी-विवाह के शुभ मुहूर्त के चलते जमकर बैंड-बाजा और बारात देखने को मिल रही हैं।वही इस बीच बिहार के मुंगेर जिले में एक बारात की तस्वीरें जमकर वायरल हो रहीं हैं। तस्वीरें 11 फरवरी की बताई जा रहीं हैं, जिनमें हाथों में राइफल लिए दूल्हे राजा निशाना साधते हुए और फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं।

इन तस्वीरों को देखकर हर कोई कह रहा है कि ये दूल्हे राजा नहीं, ई तो बुलेट राजा हैं।
जानकारी के मुताबिक, तस्वीरें 11 फरवरी की रात की हैं। कासिम बाजार थाना क्षेत्र स्थित खोजा बाजार में एक बारात आना था, जिसमें दूल्हे राजा ने खुद बंदूक थाम ली। दुल्हन लेने जा रहे दूल्हे ने खुशी में ताबड़तोड़ हर्ष फायरिंग कर दी। बारात में आए दूसरों बारातियों ने भी जमकर हर्ष फायरिंग की है। हालांकि, इस हर्ष फायरिंग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पुलिस को भी हर्ष फायरिंग की जानकारी नहीं है। फायरिंग की इस घटना पर पुलिस तक को कोई भी सूचना नहीं पहुंची है। लेकिन इंटरनेट मीडिया के दौर में तस्वीरें जमकर शेयर की जा रहीं हैं। हर कोई कह रहा है कि दूल्हे राजा ने माहौल लूट लिया। अपनी शादी को अद्भुत बना दिया।

ऐसे तो मुंगेर जिला हथियारों के मामले में देश के मानचित्र के अझरो में चर्चित है ,अवैध हथियार हो या वेध हथियार मगर इस शादी में जो हथियारों से फायरिंग हो रही है वह लाइसेंसी है या नही यह तो जांच का बिषय है सूत्रों के जानकारी के मुताबिक मुंगेर के बाहुबली किशोर यादव के पुत्र की शादी मुंगेर के राजद नेता सह उपमहापौर सुनील राय की बेटी से दिनांक 11 फरवरी को शादी थी जिसमे दूल्हे राजा ने अपनी खुसी को सुर्खियों में समेटने के लिए तावड़ -तोड़ हथियार से फायरिंग कर दी और आज हर कोई के जुवान पर इस शादी की चर्चा लोगो के बीच है किउंकि इंटरनेट के जमाने मे यह शादी की फोटो तेजी से वायरल हो रहा है।ऐसे इस शादी में जो फायरिंग हुई है उसमें पुलिस को कोई जानकारी नही है उस शादी में जो हथियार था वह वेध हूं या अवैध हथियार यह तो भगवान ही जाने ऐसे पुलिस वायरल फोटो के आधार पर जांच में जुट गई है।ऐसे अबतक पुलिस जानकारी के मुताबिक यह हर्ष फायरिंग दूल्हे राजा के घर के इलाके मुफसिल थाने झेत्र की है जो बरात वहा से चलकर कासिम बाज़ार थाना झेत्र जाना था।

ऐसे मुंगेर एस पी जग्गुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने कहा कि वायरल वीडियो और फोटो को लेकर जांच की जाए रही है एफ आई आर मुफसिल थाने में दर्ज आज हो चुकी है अब पुलिस अनुसंधान में जुट गई है सही स्तय जल्द सामने आ जायेगा और जो हथियार से हर्ष फायरिंग हुई है वह वेध है या अवैध यह सच्चाई सामने आज जाएगी अगर दोसी जो होगा उनपर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

मनीष कुमार, बिहार नाउ, मुंगेर

Related posts

भावी पीढ़ी के जीवन रक्षा हेतु बढ़ाना होगा हरित आवरण – मंत्री, बिहार सरकार

Bihar Now

Deposit 10 Get 100 Percent Bonus Casino Uk

Bihar Now

नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा के साथ नियमित शिक्षक के समान वेतन औऱ सेवा शर्त लागू करे सरकार, BJP ने कर दी बड़ी मांग…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो