Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराष्ट्रीय

“JDU पार्टी को बख्श दें मंत्री अशोक चौधरी जी”… JDU MLC का पार्टी के ही वरिष्ठ नेता पर करारा हमला…

Jdu MLC व उपेंद्र कुशवाहा के नजदीकी नेता रामेश्वर महतो ने जेडीयू कोटे से मंत्री अशोक चौधरी पर फिर हमला बोला है… रामेश्वर महतो लगातार अशोक चौधरी पर निशाना साध रहे हैं..

जेडीयू MLC रामेश्वर महतो ने जेडीयू पार्टी को अंदर से कमजोर करने का आरोप अशोक चौधरी पर लगाया है.. उन्होंने कहा है कि माननीय मंत्री अशोक चौधरी जी, आपके लिए कई दरवाजे हैं और हर दरवाजे के दरबान से आपकी ‘सेंटिग’ हैं.. आप जहां चाहेंगे और जिस समय चाहेंगे, किसी भी रंगा का चादर ओढ़ लेंगे….

उन्होंने कहा कि आपको किसी की चिंता तो है नहीं।न पार्टी की, न संग चलने वालों की। जैसे आपने अपने मंत्री बने रहने के लिए या मंत्री बनने के लिए पूर्व एमएलसी दिलीप चौधरी जी, पूर्व एमएलसी रामचंद्र भारती जी, पूर्व एमएलसी राजेश राम जी और स्वर्गीय भाई तनवीर अख्तर जी का इस्तेमाल तो किया लेकिन उनको बर्बाद भी कर दिया।

रामेश्वर महतो ने अशोक चौधरी पर तंज कसते हुए कहा कि आप उसी तरह अपने फायदे के लिए जदयू को कमजोर कर रहे हैं।माननीय मंत्री श्री अशोक चौधरी जी, आप कहते हैं कि मैं 34 साल की उम्र से ही मंत्री हूं। आपके ‘लक्षण’ तो इतने अच्छे हैं कि आपको पैदा होते ही मंत्री बन जाना चाहिए था।

जदयू तो हम गरीब बिहारियों की नाव है। इसमें छेद ना करें और हम पिछड़ा, अतिपिछड़ा, दलित, महादलित और अल्पसंख्यक लोगों को बख्श दें!

Related posts

कोरोना के खौफ के बीच बिहार में चमकी बुखार ने दी दस्तक, सरकारी महकमे में हड़कंप…

Bihar Now

एक्शन मोड में नगर आयुक्त !

Bihar Now

बिहार में मॉनसून सत्र को लेकर विपक्ष का बड़ा ऐलान, विपक्ष ने मॉनसून सत्र का किया बहिष्कार…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो