Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

BJP के पूर्व विधायक संजीव झा का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर…

बी एन सिंह पप्पन, कोसी ब्यूरो चीफ, बिहार नाउ

-सहरसा के पूर्व बीजेपी विधायक संजीव कुमार झा का हृदय गति रुकजाने के कारण असामयिक निधन हो गया।उनकी मौत की खबर मिलते ही राजनीति गलियारों में शोक की लहर दौड़ पड़ी।वहीं पूर्व विधायक संजीव झा का पार्थिव शरीर बीजेपी कार्यालय लाया गया जिसके बाद अंतिम दर्शन के लिए शहर में शव यात्रा निकाला गया।

इस यात्रा में पूर्व मंत्री सह भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू सहित सैकड़ों की संख्या में बीजेपी के नेता व कार्यकर्ता के एलावे भारी संख्या में उनके समर्थक मौजूद थे।पटुआहा तिवारी टोला पुरब बाजार होते हुए शंकर चौक डीबी रोड आदि जगहों का भ्रमन किया।जानकारी के अनुसार भाजपा के पूर्व विधायक संजीव कुमार झा अचानक बीमार पड़े थे और इलाज के लिए पटना ले जाने के क्रम में उनका हिर्दय गति रुक गया जिस कारण उनकी निधन हो गयी।

पूर्व विधायक संजीव झा कोशी क्षेत्र के जाने माने कद्दावर जनमानस भाजपा नेता के रूप में लोकप्रिय थे।पूर्व विधायक संजीव झा का राजनीतिक जीवन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू हुआ उनके बाद वे भाजपा के युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष के रूप में चयनित हुए।यहीं नही उसके बाद उनका राजनीति सफर अनवरत जारी रहा।

2005 में पहली बार बने थे विधायक

पूर्व विधायक संजीव झा वर्ष 2005 में पहली बार कोशी क्षेत्र में कमल खिलाने वाले भाजपा विधायक बने। वर्ष 2005 में जब  विधानसभा का चुनाव हुआ तो उन्होंने राजद के शंकर प्रसाद टेकरीवाल को आपार मतों से पराजित किया। लेकिन उस वर्ष विधायकों का शपत ग्रहण नही हो सका और पुनः विधानसभा का चुनाव हुआ। दूसरी बार हुए चुनाव में भी भाजपा विधायक संजीव झा ने पुनः राजद के शंकर प्रसाद टेकरीवाल को फिर से पराजित कर कोशी क्षेत्र के सहरसा में पहला कमल खिलाया।

गौरतलब है कि पूर्व विधायक संजीव कुमार झा का 3 बजे उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Related posts

वैश्विक क्रॉसवर्ड प्रतियोगिता की तैयारी : बड़े नामों में चेन्नई के दिग्गज, 10 ऑनलाइन स्कोरिंग राउंड में से पहला राउंड 17 सितंबर से होगा शुरू…

Bihar Now

JDU विधायक का होली के कार्यक्रम में “रंगारंग” ठुमके…5 ग्लास नहीं, सिर्फ एक ग्लास भांग पीने की दी नसीहत.. कोरोना गाइडलाइन्स की खुलेआम उड़ाई धज्जियां !…

Bihar Now

प्रेम प्रसंग में युवती ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो