Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पटना के गांधी मैदान में प्रदर्शनकारियों छात्रों पर लाठीचार्ज, थाना प्रभारी का फटा सिर…

पटना: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए कथित पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को पटना में प्रस्तावित राजभवन मार्च से पहले गांधी मैदान गेट संख्या-10 पर छात्र-छात्राओं का जुटना शुरू हो गया है. इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया है. इससे छात्रों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया है.

पटना पुलिस ने किया लाठीचार्ज:बता दें कि ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शन में पटना विश्वविद्यालय समेत राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और छात्र संगठनों के प्रतिनिधि यहां पहुंचे हैं. 12 बजे राजभवन के लिए मार्च निकाला जाना था, लेकिन उससे पहले ही सभी को गांधी मैदान में रोक दिया गया, जहां पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले छोड़े…

“नेमप्लेट हटाकर मुझे टारगेट करके मारा गया है.मेरे पीठ पर लाठी का निशान है. दो पुलिस वालों ने मेरी पिटाई की है.”-जख्मी छात्र

“पुलिस बैरिकेट लगा रही है और रस्सी से छात्रों को बांध रही है. हम नहीं चाहते कि किसी भी छात्र को कोई हानि पहुंचे, इसलिए हमने खुदको रोक कर रखा है. हम आगे बढ़कर शांतिपूर्ण मार्च करना चाहते हैं. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा और पेपर लीक के खिलाफ हमारा मार्च है.”- प्रदर्शनकारी छात्रा

मैं सहरसा जिले से आया हूं. केंद्र सरकार और बिहार सरकार छात्रों पर लाठियां बरसा रही है. हमलोग राजभवन का घेराव करेंगे.”- प्रदर्शनकारी छात्र

“शिक्षा में जो भी खामियां हैं उसे ठीक करने की हमारी मांग है. हमलोगों को आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा है. पुलिस ने हमपर लाठीचार्ज किया है.”-प्रदर्शनकारी छात्रा

“जंतर-मंतर में जो लाठीचार्ज हुआ है और बिहार में जो शिक्षा व्यवस्था खराब है,उसके खिलाफ सभी छात्र इकट्ठा हुए हैं. देश में बर्बर सरकार नहीं चलेगी.”-प्रदर्शनकारी

“प्रदर्शन करने के लिए तमाम 18-19 साल के छात्र आए हैं. लगातार पुलिस द्वारा बर्बर हमला किया गया. दिल्ली के साथ-साथ पटना में भी लोकतंत्र खत्म कर दिया गया है. पुलिस को पूरी छूट दे दी गई है, निहत्थे छात्रों को मारने के लिए.”-प्रदर्शनकारी छात्र

गेट संख्या-10 पर बवाल:इस दौरान आइसा कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हुई है. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन की बौछार की है.आयोजकों का दावा है कि जैसे-जैसे समय आगे बढ़ेगा, प्रदर्शन में शामिल होने वालों की संख्या और बढ़ेगी. सुबह से ही गांधी मैदान गेट संख्या-10 पर छात्रों की आवाजाही लगातार जारी है. कई छात्र अपने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर पहुंचे हैं, जिन पर शिक्षा में भ्रष्टाचार, पेपर लीक, फीस वृद्धि और निजीकरण के विरोध में नारे लिखे गए हैं…

भारी संख्या में पुलिस बल तैनात:आयोजकों के अनुसार राजभवन मार्च में विभिन्न विश्वविद्यालयों के छात्र-छात्राओं के अलावा शोधार्थी, शिक्षक, कर्मचारी और कई लोकतांत्रिक संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए हैं. प्रदर्शन को देखते हुए गांधी मैदान के पास बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी कर दी गई है.

Related posts

अनुराग हत्याकांड का आखिर दोषी कौन ?… CID व FSL की टीम पहुंची मुंगेर, 2 साल पहले हुई थी अनुराग की हत्या…

Bihar Now

Bihar Now

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे पटना, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित कई बड़े नेताओं ने किया भव्य स्वागत…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो