Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में फिर एनकाउंटर !… डबल मर्डर के मुख्य आरोपी का एनकाउंटर, पुलिस को मिली बड़ी सफलता ..

बांका के चर्चित डबल मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पांच जुलाई को अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया गांव के पास हुए दोहरे हत्याकांड के मुख्य आरोपी सचिन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद मुठभेड़ में घायल कर दिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी रांची से पकड़ा गया था और हथियार बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश में पुलिस पर हमला करने लगा, जिसके बाद आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी। फिलहाल उसका इलाज भागलपुर में चल रहा है।

रांची से गिरफ्तारी के बाद हथियार बरामदगी के दौरान भागने की कोशिश, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली

बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के बलिया गांव के पास पांच जुलाई को हुए चर्चित डबल मर्डर केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सचिन सिंह को मुठभेड़ में घायल कर दिया। पुलिस के अनुसार, पांच जुलाई को धर्मराय गांव के सिट्टू सिंह और गुंजन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में दो लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। एक आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी थी, जबकि मुख्य आरोपी सचिन सिंह लगातार फरार चल रहा था।

आरोपी की तलाश के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में लगातार छापेमारी की जा रही थी। इसी अभियान के तहत पुलिस ने देर रात झारखंड की राजधानी रांची से सचिन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी के बाद आरोपी को हथियार बरामदगी के लिए ले जाया गया। इसी दौरान उसने भागने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक आरोपी की गतिविधि से खतरा उत्पन्न होने पर आत्मरक्षा में फायरिंग करनी पड़ी, जिसमें सचिन सिंह के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल इलाज के लिए भागलपुर भेजा गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

डबल मर्डर केस के मुख्य आरोपी के घायल होने के बाद अब पुलिस इस मामले में हत्या में इस्तेमाल हथियार और पूरे आपराधिक नेटवर्क की जांच में जुट गई है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Related posts

RJD में मृत्युंजय तिवारी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, तेजस्वी यादव ने बनाया कॉर्डिनेटर…

Bihar Now

बीजेपी ने दिया था मुझे सीएम बनने का ऑफर – तेजस्वी यादव

Bihar Now

JDU और BJP की सरकार से ऊब चुकी है बिहार की जनता, अब चाहती है बदलाव – शक्ति सिंह गोहिल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो