Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

प्राइवेट पार्ट्स में डाले कारतूस, पत्थर और लकड़ी… बिहार में महिला से गैंगरेप !…रूह कँपाने वाली हैवानियत, 5 लोगों ने किया गैंगरेप … “सम्राट” के शासन पर गंभीर सवाल ?

बिहार के बेगूसराय में गैंगरेप एक बेहद भयावह मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। 5 लोगों ने देर रात उसके घर में घुसकर एक 28 वर्षीय महिला के साथ गैंगरेप किया है।

आरोपितों ने पहले उसके पति को एक कमरे में बंद कर दिया और फिर उसके साथ बर्बर यौन हिंसा की। मामले ने तब और भी भयावह रूप ले लिया जब इलाज के दौरान डॉक्टरों ने महिला के प्राइवेट पार्ट्स से एक कारतूस, पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा निकाला।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना 11 जून 2026 की रात चकिया थाना क्षेत्र के एक इलाके में हुई। पीड़िता के अनुसार, रात करीब 11:30 बजे वह शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान 5 लोग जबरन उसके घर में घुस आए। आरोप है कि उन्होंने उसके पति को एक कमरे में बंद कर दिया और उसके वापस आने का इंतजार करने लगे।

महिला ने बताया कि जैसे ही वह वापस लौटी आरोपितों ने उसका मुँह बंद कर दिया और उसे घर के पास एक सुनसान जगह पर घसीटकर ले गए। वहाँ उन्होंने उसके साथ गैंग रेप किया। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने विरोध किया और शोर मचाने की कोशिश की तो आरोपितों ने ब्लेड से उसके सीने और जांघ पर वार किए। महिला ने कहा, “इसके बाद बदमाशों ने साड़ी खोलकर मुँह बंद कर दिया और ब्लाउज फाड़कर हाथ बांध दिए।”

हमले के बाद किसी तरह उसने अपने परिवार को घटना की जानकारी दी। उसकी छोटी देवरानी मौके पर पहुँची, उसने उसके पति को कमरे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद महिला को पहले बरौनी अस्पताल ले जाया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया।

पीड़िता ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भी उसे लगातार तेज दर्द हो रहा था। बाद में जब उसका दोबारा उसकी जाँच की गई तो डॉक्टरों ने उसके प्राइवेट पार्ट्स से एक कारतूस, एक पत्थर और लकड़ी का टुकड़ा निकाला है।

महिला ने कहा, “मुझे भयंकर दर्द हो रहा था। जाँच के दौरान डॉक्टरों ने एक कारतूस, एक पत्थर और लकड़ी का एक टुकड़ा निकाला। मैं बेहोश हो गई थी, इसलिए मुझे नहीं पता कि मेरे साथ क्या किया गया था।”

महिला ने यह भी आरोप लगाया कि उसके परिवार पर यह पहला हमला नहीं था। लगभग तीन महीने पहले भी तीन लोग उसके घर में घुस आए थे। उस समय उन्होंने उसके साथ मारपीट की थी, यौन उत्पीड़न की कोशिश की थी और नकदी तथा गहने लेकर फरार हो गए थे। महिला का कहना है कि उस मामले में शिकायत दर्ज कराने के बावजूद पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनंद कुमार पांडेय ने कहा कि शुरुआती जाँच में महिला के आरोप सही प्रतीत हो रहे हैं और मामले की जाँच की जा रही है।

डीएसपी ने कहा, “पीड़िता का बयान सही प्रतीत होता है। इलाज के बाद घर लौटने के बावजूद उसे अंदरूनी चोटों और दर्द की शिकायत बनी रही। उसके निजी अंगों से एक गोली बरामद की गई है।” पुलिस ने कहा है कि आरोपितों को पड़ने के लिए छापेमारी चल रही है।

Related posts

Virtual Pokies Australia Legal

Bihar Now

EXCLUSIVE: मारे गए आरोपी की मां को सुनिए LIVE..

Bihar Now

RJD नेता की महिला ने की जबरदस्त पिटाई, छेड़ख़ानी से‌ परेशान होकर महिला ने उठाई कदम …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो