Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी !… घर में घुसकर रिटायर्ड बैंक कर्मी और पत्नी की हत्या … “सम्राट” के शासन पर बड़ा सवाल❓…

मुजफ्फरपुर। मिठनपुरा थाना क्षेत्र के रामबाग इलाके में सोमवार की देर शाम दिल दहला देने वाली डबल मर्डर की वारदात सामने आई। अपराधियों ने घर में घुसकर रिटायर्ड बैंककर्मी अशोक कुमार और उनकी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने पहले रिटायर्ड बैंककर्मी अशोक कुमार पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। उनकी पीठ पर करीब एक दर्जन बार चाकू से वार किए गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनका शव घर के प्रथम तल पर मिला। इसके बाद अपराधियों ने दूसरे तल पर मौजूद उनकी पत्नी को निशाना बनाया। पहले उनका मुंह टेप से बांधा गया और फिर गले में गमछा लपेटकर उनकी हत्या कर दी गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मिठनपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सूचना मिलने पर सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी भी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया।

स्थानीय निवासी चिंकू कुमार ने बताया कि सोमवार रात करीब आठ बजे उन्हें मृतक के बेटे निखिल का फोन आया। निखिल ने बताया कि घर का सीसीटीवी कैमरा ठीक से काम नहीं कर रहा है और माता-पिता से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसके बाद जब वह घर पहुंचे तो अंदर दोनों का शव पड़ा मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। एफएसएल टीम के साथ पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Related posts

House Of Pokies Withdrawal Review

Bihar Now

Online Casino Cruks

Bihar Now

अनुपूरक परीक्षा के बदले औसत के आधार पर मैट्रिक का परीक्षा फल निकाले सरकार – पूर्व JDU MLC……

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो