Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

JDU विधायक का होली के कार्यक्रम में “रंगारंग” ठुमके…5 ग्लास नहीं, सिर्फ एक ग्लास भांग पीने की दी नसीहत.. कोरोना गाइडलाइन्स की खुलेआम उड़ाई धज्जियां !…

भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा से जदयू के विधायक गोपाल मंडल अब कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए जमकर ठुमके लगाते व होली मनाते नजर आए। नवगछिया के गोपाल गौशाला में विधायक का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया था। लेकिन अभिनंदन समारोह के नाम पर होली मिलन समारोह मनाया गया।

जिसकी मनाही लगातार सूबे के मुखिया बीते कई दिनों से करते आ रहे हैं, लेकिन अगर यह समारोह आम आदमी करे तो उस पर संज्ञान लिया जाएगा और जब माननीय नीतीश के ही विधायक इस तरह समारोह आयोजित हो तो फिर क्या कहने।

समारोह में सोशल डिस्टेंसिंग की तो कोई जरूरत ही नहीं थी क्योंकि यह कार्यक्रम खास लोगों के लिए था। जब सोशल डिस्टेंसिंग व कोरोना गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते उड़ाते थक गए गोपाल बाबू तब उन्होंने कार्यकर्ताओं को कोरोना से बचने का ज्ञान दे दिया।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भांग कोई दारु नहीं है, यह घास बूटी है। कोई नहीं कह सकता कि यह नशे की चीज है। एक ही ग्लास कीजिए 5 ग्लास मत पीजिए। अब इन बातों से तो ज़ाहिर हो रहा है की विधायक बाबू भी भांग पीकर मस्त है। मामला जो भी हो फिलहाल होली के रंग में रंगे विधायक के ठुमके व वक्तव्य का आनंद लीजिए…

राहुल, बिहार नाउ, भागलपुर

Related posts

लालू यादव का पोता हूं,जो करना हो कर लेना… ये बोलते हुए पटना में उप नगर आयुक्त पर जानलेवा हमला, गंभीर हालात में दिल्ली रेफर …

Bihar Now

Big Breaking : मोतिहारी में बेखौफ अपराधी, उप सरपंच को मारी गोली, घर जाने के दौरान वारदात को दिया अंजाम…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो