Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पीएम के बयान पर जेडीयू का प्रहार, विपक्षी एकता की बैठक से बौखलाहट में बीजेपी…

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विपक्षी एकता पर किए गये तंज के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। पीएम मोदी के बयान के बाद बिहार में महागठबंधन के घटक दलों द्वारा लगातार सियासी प्रहार किया जा रहा है। नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने भी प्रधानमंत्री पर निशाना साधा है।

जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री पर सीधा हमला किया है। जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर पीएम मोदी दावे करते हैं लेकिन पिछले 9 सालों से कोई कार्रवाई नहीं हुई है । प्रधानमंत्री के पास अगर कोई सबूत है तो कार्रवाई कर मिसाल पेश करें। हमारी सरकार ने तो करप्शन पर जोरदार प्रहार किया है..

जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, अबतक उसे पूरा नहीं किया है लिहाजा अब विरोधी दलों की एकता से भारतीय जनता पार्टी के नेता घबरा गये हैं। अब बीजेपी को कई फायदा मिलने वाला नहीं है।

Related posts

दरभंगा में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में 30 लाख की लूट, हथियार के बल पर वारदात को दिया अंजाम, सवालों के घेरे “सु”शासन ?…

Bihar Now

Big Breaking : बेगूसराय में बेलगाम अपराधी, सोए अवस्था में युवक की गोली मारकर हत्या, हत्या के बाद मृतक का निकाला आंख… सवालों में “सु”शासन ?

Bihar Now

नीतीश कुमार के वह फैसले जिसने बदल दी बिहार की पहचान, दूसरे राज्यों ने भी अपनाया मॉडल…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो