Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

Whatsapp पर कमिश्नर की फोटो लगाकर DM से ठगी करने की कोशिश, मांगे पैसे… FIR दर्ज

सहरसा : साइबर ठग पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बाद भी ठगी से बाज नहीं आ रहे. लोग एक तरीके को लेकर जागरूक हो जा रहे तो ये अपराधी दूसरा तरीका खोज ले रहे है. अब साइबर अपराधी ने नया तरीका निकल लिया ,

ठगों ने कमिश्नर की की फोटो लगाकर Whatsapp से ठगी कर रहे हैं. बता दे बिहार के सहरसा जिले से यह मामला सामने आया है जहां साइबर अपराधियों ने कमिश्नर का फोटो लगाकर DM को मैसेज भेजकर पैसे की मांग की है.

बता दें कोसी प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार की तस्वीर व्हाट्सएप प्रोफाइल में लगा कर मधेपुरा के जिला पदाधिकारी से पैसा मांगने का मामला सामने आया है. जिसके बाद आयुक्त के निजी सचिव मुकेश पासवान के आवेदन पर सदर थाना में मामला दर्ज किया गया है.. .

दिए आवेदन में उन्होंने कहा कि आयुक्त की तस्वीर लगा कर किसी असामाजिक तत्व के द्वारा डीएम से राशि की मांग की गई. इस बात का खुलासा तब हुआ जब डीएम ने कमिश्नर को दूरभाष से सूचना दी.

यह मामला 23 जून का है. 23 जून को मोबाइल नंबर 8939815645 से व्हाट्सएप पर प्रमंडलीय आयुक्त का फोटो का स्टेटस लगा कर व्हाट्सएप चैट के जरिए से मधेपुरा डीएम से अवैध ढंग से दस हजार रुपए की मांग की गई. जिसकी सूचना जिला पदाधिकारी मधेपुरा द्वारा प्रमंडलीय आयुक्त को दूरभाष से दी गई.

Related posts

“अगर सड़कें सुनी हो जाए, तो सदन आवारा हो जाती है”… नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का तंज.. दी खुली चुनौती..

Bihar Now

चुनाव हारने के बाद उम्मीदवार का हंगामा, मंत्री के स्कॉर्ट गाड़ी को किया क्षतिग्रस्त, पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए किया हवाई फायरिंग

Bihar Now

बिहार BJP के नए पदाधिकारियों की सूची जारी, जानिए किन्हें मिली कौन सी जिम्मेदारी…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो