Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़

29 जून को होगी बकरीद, पर्व को लेकर DM ने तैयारियों का लिया जायजा, दिए निर्देश …

पटना: देश भर में 29 जून को बकरीद मनाया जा रहा है. इसे लेकर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भी बकरीद के दिन नमाज अदा करने हजारों की संख्या में नमाजी पहुंचते हैं. जिसको देखते हुए पटना जिला अधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक ने गांधी मैदान का निरीक्षण किया और जिलाधिकारी ने कई निर्देश दिए.

बता दें कि पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में हर साल बकरीद के दिन हजारों की संख्या में नमाजी पहुंचते हैं साथ-साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसमें शिरकत करते हैं. जिसे देखते हुए पटना जिला अधिकारी चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने गांधी मैदान का निरीक्षण किया. वहीं जिलाधिकारी ने कई निर्देश भी दिए.. .

बकरीद को देखते हुए 28 जून को गांधी मैदान में आम जनों के लिए प्रवेश पर रोक लगा दिया गया है. जिला प्रशासन के द्वारा वाहन से आने वाले नमाजियों को गांधी मैदान के गेट नंबर 4 और 5 से आना होगा. गांधी मैदान के अंदर ही पार्किंग की भी व्यवस्था की गई है साथ पैदल आने वाले नमाजियों को गेट नंबर 1, 4, 5 और 10 से आने की अनुमति है. वहीं गांधी मैदान में सफाई, पानी, शौचालय , बैरिकेडिंग, बिजली एंबुलेंस व अन्य की तैयारी के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है.

Related posts

Free Australian Pokies Machine Games

Bihar Now

शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को लिखा पत्र…

Bihar Now

Nz Casinos With No Deposit Bonuses

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो