Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारमनोरंजनराजनीतिराष्ट्रीय

शिक्षकों के वेतन भुगतान को लेकर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को लिखा पत्र…

बिहार कांग्रेस अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने शुक्रवार को शिक्षकों के वेतन एवं बकाया भुगतान समय पर नहीं होने पर चिंता प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक पत्र लिखा है।

झा ने अपने पत्र में मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि सरकार तुरन्त इसका संज्ञान लेते हुए हर कोटि के शिक्षकों को अविलम्ब उनका वेतन एवं बकाया भुगतान करवाने का कष्ट करें।

डा़ झा ने यह आग्रह किया है कि मासिक वेतन एवं सातवें वेतन के एरियर भुगतान में न्यायालय के आदेशों के आलोक में कोषांग की स्थिति को अंतिम रूप से स्पष्ट कर दिया जाए, तब तक भुगतान पर रोक के आदेश को वापस ले लिया जाए।

पत्र में कहा गया है कि सरकार के शिक्षा विरोधी नीति एवं निर्णयों के कारण बार-बार हर कोटि के शिक्षकों को कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है, चाहे वो वित्तरहित शिक्षक हो या नियोजित शिक्षक हो, या मदरसा के शिक्षक हों, या संस्कृत के शिक्षक हों, या फिर अन्य कोई शिक्षक हो।

Related posts

वर्तमान आर्थिक संकट और मीडिया विषय पर BWJU ने किया वेबिनार का आयोजन…

Bihar Now

क्रिकेट खेलने के विवाद में जानलेवा हमला, एक युवक की मौत…

Bihar Now

लॉकडाउन के दौरान बेखौफ अपराधी, सीतामढ़ी में पिस्टल की नोक पर 17 लाख की लूट, दिनदहाड़े वारदात के बाद जांच में जुटी पुलिस…

Bihar Now