Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

मौजूदा हालात को लेकर सोनिया गांधी की विपक्षी नेताओं के साथ मीटिंग… बिहार से जीतन राम मांझी समेत कई विपक्षी नेता मीटिंग में मौजूद…

कोरोना महामारी के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी विपक्षी दल के नेताओं के साथ मीटिंग चल रही है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी भी अपने आवास से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीटिंग में भाग लिया।

इस मीटिंग में सोनिया गांधी ने शामिल होने के लिए महागठबंधन में शामिल राजद, हम, रालोसपा को भी न्योता दिया था।

आपको बता दें कि कोरोना संकट से उपजे हालातों पर मोदी सरकार को घेरने के लिए विपक्षी दल एकजुट हो रहे हैं. देश के मौजूदा हालात को देखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी बैठक कर रही हैं. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोनिया गांधी की अगुवाई में होने वाली इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, एनसीपी नेता शरद पवार, डीएमके नेता शामिल होने की संभावना है।

इसके अलावा जनता दल (सेक्युलर) से एचडी देवगौड़ा और नेशनल कॉन्फ्रेंस से फारुख अब्दुल्ला या उमर अब्दुल्ला में से कोई एक शामिल हो सकते हैं।

कांग्रेस द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक के मुख्य एजेंडे में सरकार द्वारा कोरोना वायरस महामारी से निपटने के लिए उठाए गए कदमों, प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा, उनकी समस्याएं व सरकार द्वारा उनका सही तरह से निराकरण न कर पाना, मोदी सरकार के 20 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की असलियत जैसे तमाम मुद्दों पर संयुक्त रणनीति पर चर्चा करेंगे।

Related posts

Breaking : मुजफ्फरपुर में रिटायर्ड प्रोफेसर के घर पर सिलेंडर बम से हमला, अपराधियों ने पर्चा छोड़ जान से मारने की दी धमकी…

Bihar Now

बिहार में दिलदहला देने वाली वारदात… बोलेरो के साथ एक शख्स को जलाया जिंदा !…कंकाल देखकर लोगों के उड़े होश…

Bihar Now

पूर्व जिला पार्षद विजेंद्र यादव का शव पहुंचा पैतृक गांव, ग्मगीन हुआ पूरा इलाका..

Bihar Now