Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

कोचिंग संस्थानों पर और सख्त हुए केके पाठक, शिक्षा विभाग ने जारी किया नया फॉर्मेट, देनी होगी ये जानकारी…

सूबे के सभी कोचिंग संस्थानों को छात्रों की संख्या की जानकारी देनी होगी। साथ में संबंधित कोचिंग किस परीक्षा की तैयारी करवाते हैं या किन विषयों की पढ़ाई होती है, इसे भी बताना होगा। इसके फार्मेट को सभी कोचिंग संस्थानों को भेजा जाएगा। कोचि ऐप पर पढ़ें इसे भर कर संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को देंगे। इस बाबत शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा कार्यालय को आदेश दिया है…

बता दें कि इससे पहले शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक ने फरमान जारी किया था। कि जब स्कूल खुले रहेंगे तो सभी कोचिंग संस्थानों को बंद रखना होगा। प्रखंडवार कोचिंग की गिनती प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने की थी। और अब कोचिंग संस्थानों के लिए नया फॉर्मेट जारी किया गया है। जिसमें अब संबंधित कोचिंग में कितने छात्र पढ़ते हैं, मेडिकल इंजीनियरिंग और अन्य किन चीजों की तैयारी करवाई जाती है, कहां-कहां अन्य शाखा हैं। दसवीं और प्लस टू की तैयारी करवाने वाले कितने कोचिंग संस्थान हैं। समय सारिणी क्या है। एक बैच में कितने छात्र को एक साथ पढ़ाया जाता है। इन तमाम जानकारी को सभी कोचिंग संस्थानों को साझा करनी होगी।

एक कोचिंग संस्थान कई प्रखंडों में चल रहा पटना जिला शिक्षा कार्यालय के अनुसार कई कोचिंग संस्थान ऐसे हैं जिन्होंने संबद्धता तो एक परिसर का लिया है, लेकिन संस्थान का परिसर कई प्रखंडों में है।

शिक्षा विभाग के आदेश पर जब बीईओ ने प्रखंड वार कोचिंग संस्थान की गिनती शुरू की तो एक क ऐप पर पढ़ें संस्थान का नाम कई प्रखंड में आया जब समीक्षा की तो पता चला कि एक कोचिंग संस्थान कई जगहों पर चल रहा है। पटना जिला में ऐसे पांच सौ से अधिक कोचिंग संस्थान हैं।

Related posts

Fortune Dragon Pokies Real Money

Bihar Now

फाइलेरिया से बचाव के लिए साल में कम से कम एक बार सभी लोगों को‌ करना चाहिए फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन…

Bihar Now

बिहार में बेलगाम अपराधी !… मधेपुरा में दिनदहाड़े व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत नाज़ुक…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो