Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार : के के पाठक समेत 7 IAS का तबादला, शिक्षा विभाग से हटाए गए के के पाठक… देखिए, पूरी लिस्ट…

नीतीश सरकार ने लोकसभा चुनाव के बाद बड़े पैमाने पर IAS और IPS तबादला किया है … शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक समेत 7 IAS का तबादला किया गया है … के के पाठक को शिक्षा विभाग से तबादला करते हुए अगले आदेश तक राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है …

बता दें कि के के पाठक लंबी छुट्टी पर हैं और ऐसे में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के अतिरिक्त प्रभार में एस सिद्धार्थ हैं,जिनको अगले आदेश तक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के तौर पर रखा गया है …

वहीं के के पाठक के अलावा 7 IAS का तबादला किया गया है … देखिए पूरी लिस्ट …

 

के० के० पाठक, भा०प्र०से० (1990), अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-महानिदेशक, बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान, पटना) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

2.  के० के० पाठक अगले आदेश तक महानिदेशक, बिपार्ड, पटना के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत् बने रहेंगे।

० एस. सिद्धार्थ, भा०प्र०से० (1991), मुख्य मंत्री के प्रधान सचिव, मुख्य मंत्री सचिवालय, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार अपर मुख्य सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग, बिहार, पटना) अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

दीपक कुमार सिंह, भा०प्र० से० (1992), अपर मुख्य सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर मुख्य सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

अरविन्द कुमार चौधरी, भा०प्र०से० (1995), प्रधान सचिव, वित्त विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार प्रधान सचिव, निगरानी विभाग/प्रधान सचिव, ग्रामीण विकास विभाग/परीक्षा नियंत्रक, बिहार राज्य संगुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद, पटना/जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रधान सचिव, गृह विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

अरविन्द कुमार चौधरी अगले आदेश तक प्रधान सचिव, निगरानी विभाग/परीक्षा नियंत्रक, बिहार राज्य संयुक्त प्रवेश परीक्षा पर्षद, पटना/जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार, पटना के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत् बने रहेंगे।

लोकेश कुमार सिंह, भा०प्र०से० (2003) सचिव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-सचिव, संसाधन, वित्त विभाग) अगले आदेश तक वित्त विभाग, बिहार, पटना के सम्पूर्ण अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

पंकज कुमार पाल, भा०प्र०सं० (2002), सचिव, ग्रामीण कार्य विभाग, बिहार, पटना को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, ग्रामीण विकास विभाग, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

2.  पंकज कुमार पाल अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा), पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

3.  संदीप पौण्डरीक भा०प्र०से० (1993) अपर मुख्य सचिव, उद्योग विभाग, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार-प्रबंध निदेशक, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार बियाडा पटना/प्रबंध निदेशक, आधारभूत संरचना विकास प्राधिकार आइसा पटना) प्रबंध निदेशक, बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार – बियाडा, पटना के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

राज कुमार, भा०प्र०से० (2010). निदेशक, समाज कल्याण, बिहार, पटना (अतिरिक्त प्रभार निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, बिहार, पटना/मुख्य महाप्रबंधक, बिहार विकास मिशन, पटना) को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, भोजपुर, आरा के पद पर पदस्थापित करते हुए दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 (एक्ट-2, 1974) की धारा-20 के तहत उन्हें भोजपुर जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया जाता है।

2  राज कुमार अगले आदेश तक बन्दोबस्त पदाधिकारी, भोजपुर, आरा के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

आशुतोष कुमार वर्मा, भा०प्र०से० (2010), प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य बीज निगम लिमिटेड, पटना (अतिरिक्त प्रभार -निदेशक, खेल, बिहार, पटना) को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, नवादा के पद पर पदस्थापित करते हुए दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 (एक्ट-2, 1974) की धारा-20 के तहत उन्हें नवादा जिला का जिला दण्डाधिकारी भी नियुक्त किया जाता है।

महेन्द्र कुमार, भा०प्र०से० (2011), समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, भोजपुर, आरा (अतिरिक्त प्रभार बन्दोबस्त पदाधिकारी, भोजपुर, आरा) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रबंध निदेशक, साउथ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिटेड, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

2.  महेन्द्र कुमार अगले आदेश तक निदेशक, खेल, बिहार, पटना/प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य जल विद्युत निगम, पटना/निदेशक, ब्रेडा/प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य पॉवर जेनेरेशन कम्पनी लिमिटेड, पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे।

प्रशांत कुमार सी एच, भा०प्र०से० (2015), समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, नवादा को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक निदेशक, समाज कल्याण, बिहार, पटना के पद पर पदस्थापित किया जाता है।

2  प्रशांत कुमार सी एच अगले आदेश तक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा, बिहार, पटना एवं मुख्य महाप्रबंधक, बिहार विकास मिशन, पटना के अतिरिक्त प्रभार में

रहेंगे।

Related posts

बिहार पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, दरभंगा में 10 चरणों में होगा मतदान….किस क्षेत्र में कब होगा चुनाव ?, जानने के लिए पढ़िए पूरी रिपोर्ट..

Bihar Now

घरेलू विवाद में एक शख्स ने फहले अपनी मां की पिटाई की, फिर खुद कर लिया खुदकुशी…

Bihar Now

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो