अजय धारी सिंह, मधुबनी
मधुबनी : बिहार के मधुबनी में आज तीन बच्चे की खिलौने के लिए मिट्टी काटने के दौरान तालाब के गहरे पानी में डूबने से मृत्यु हो गई। घटना बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गांव की है। मृतकों में दो बच्चियां और एक बच्चा शामिल है।
बच्चे की उम्र 8 वर्ष और दो बच्चियों की उम्र 10 वर्ष बताई जा रही है। एक साथ तीन की मौत से पूरे गांव में कोहराम मच गया है। फिलहाल, पुलिस ने तीनो बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर हॉस्पिटल भेज दिया है…
आपको बता दें की मृतकों में बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के धनौजा गांव के वार्ड नंबर 9 के मोहन मंडल का आठ वर्षीय पुत्र गुड्डू मंडल और 10 वर्षीय पुत्री खुशबू कुमारी और गांव के ही दिवेश मंडल के 10 वर्षीय पुत्री दुर्गा कुमारी गुरुवार की सुबह खिलौना बनाने के लिए मिट्टी काटने के लिए चुपचाप गांव के मिट्टी काटे गए पानी भरे गड्ढे के किनारे गए।
मिट्टी काटने के दौरान तीनो फिसल कर पोखर के पानी भरे गहरे भाग में चले गए। जिसमे तीनो डूब गए और तीनो की मौत हो गई। घटना के कुछ ही देर बाद एक ग्रामीण तालाब के पानी में मिट्टी कटे जगह की ओर गया तो तीनो बच्चों को डूबा हुआ पाया।
परिजन के मुताबिक बच्चों के डूबने की जानकारी परिजनों तक दी गयी। गांव में डूबने की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया। ग्रामीणों के सहयोग से परिजन ने तीनों बच्चों को पानी से बाहर निकला और तुरंत बेनीपट्टी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल, पुलिस को आधिकारिक लिखित सूचना नहीं दी गई है, लेकिन पुलिस ने तीनो बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर हॉस्पिटल भेज दिया है। मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। उधर, एक साथ तीन तीन की मौत से गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है…
