Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

NEET पेपर लीक मामले में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा का बड़ा खुलासा !… मास्टरमाइंड के लिए तेजस्वी के PS प्रीतम ने बुक करवाया था रुम …

नीट पेपर लीक मामले में बिहार की डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बड़ा दावा है कि पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पीएस प्रीतम ने नीट पेपर लीक के मास्टरमाइंड सिकंदर के लिए कमरा बुक करवाया था.

विजय सिन्हा ने नीट और “मंत्री एनएच” कनेक्शन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि मैंने मामले की विभागीय जांच कराई है. जानकारी के अनुसार, 1 मई को तेजस्वी के पीएस प्रीतम कुमार ने आरसीडी कर्मचारी प्रदीप को सिकंदर कुमार के लिए राज्य सरकार के पथ निर्माण विभाग (NH) के निरीक्षण गेस्ट हाउस में कमरा बुक करने के लिए बुलाया था…

उन्होंने आगे कहा कि अब गेस्ट हाउस का नियम है कि अधिततम तीन कमरे 3 दिन के लिए बुक कर सकते हैं. इससे ज्यादा बुक करने की अनुमति NH के अधिकारियों को ही है. इस मामले का प्रीतम कुमार और तेजस्वी से सीबीआई पूछताछ करे तो स्पष्ट होगा कि पेपर लीक में किसका हाथ है.

विजय स‍िन्हा दावा कर रहे हैं कि प्रीतम और सिकंदर यादव के बीच के रिश्तों की कड़ी जुड़ रही है. मंत्री जी के नाम पर प्रीतम ने जो कमरा बुक कराया वो तेजस्वी का नाम देकर कराया. प्रतिभा का सम्मान होना चाहिए, सरकार भी सजग है, लेकिन ऐसे कौन लोग हैं जो व्यवस्थाओं को ही नहीं पूरे बिहार को बदनाम करते हैं. पूरी जांच रिपोर्ट आने के बाद कोई नहीं बचेगा…

Related posts

दरभंगा में कोसी का तटबंध टूटने से मचा हाहाकार, दर्जनों गांव में तेजी से घुसा बाढ़ का पानी…

Bihar Now

‘कुंभ बिल्कुल फालतू है, इसका कोई मतलब नही’… रेल मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए, भगदड़ के बाद बोले लालू यादव…

Bihar Now

नीतीश कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 9 एजेंडों पर लगी मुहर …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो