Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयहॉलीवुड

BJP MP राजीव प्रताप रुढ़ि के घर रखे मिले दर्जनों एम्बुलेंस… पप्पू यादव ने मारा धाबा.. सांसद निधि से खरीदे गए हैं सारे एम्बुलेंस…

छपरा-  पूर्व सांसद सह जाप अध्यक्ष पप्पू यादव ने सारण जिला के अमनौर में स्थापित विश्व प्रभा सामुदायिक केंद्र के भवन में पहुँच वहाँ मौजूद दर्जनों एम्बुलेन्स के जनता को समर्पित नही किये जाने पर बड़ा सवाल खड़ा किया है।

पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा क्या इसका जवाब देंगे। हम बता दें कि पटना से सिवान जाने के क्रम में छपरा के भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूढ़ि के पैतृक गाँव मे उनके सांसद कोष से पंचायत एम्बुलेंस सेवा योजना के तहत दर्जनों एम्बुलेन्स को खरीद कर उसे विश्व प्रभा सामुदायिक केंद्र के परिसर में रखे जाने की सूचना पर जाप अध्यक्ष वहाँ पहुंचे और टेंट तिरपाल से घेर कर रखे गए एम्बुलेन्स को कोरोना काल मे सदर अस्पताल में नही दिए जाने और कोरोना काल मे एम्बुलेंस के लिए तड़पते तरसते लोगो को उपलब्ध नही कराए जाने को अपराध करार देते हुए जाँच की माँग की

बता दें कि एक निजी न्यूज चैनल पर कोरोना संकट पर परिचर्चा करते हुए जब पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने सात  वेंटीलेटर निजी कोष से खरीद कर रखा है और जब जरूरतमंद जनता उनसे संपर्क कर मदद की गुहार लगाती है तो वह उसे भेंटीलेटर देते हैं और रेमडेसीवीर इंजेक्शन भी उन्होंने कालाबाजारियों से खरीद कर रखा है जिसको वह मरीजो की मदद करते हैं पर परिचर्चा में शामिल भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भेंटीलेटर को घर मे रखने को अपराध घोषित करते हुए कहा कि जितनी जल्दी हो बचे हुए भेंटीलेटर को सरकार को सौंप देने को कहा था जिसपर पप्पू यादव ने इनकार कर दिया । परिचर्चा के अगले ही दिन पप्पू यादव अमनौर पहुंचते हैं और वहां छुपा कर रखे गए एम्बुलेंस को लेकर स्थानीय सांसद और संबित पात्रा से सवाल किया कि यह क्या है जब कोरोना महामारी से जनता त्राहिमाम कर रही है चारो तरफ लाशों के अंबार लगा हुआ है उस समय मे आखिर इन एम्बुलेंसों को क्यो नही जनता को समर्पित किया गया। सांसद निधि से खरीदे गए एम्बुलेंस को निजी तौर पर इस्तेमाल करना कहाँ तक उचित है। निजी संपत्ति की तरह एम्बुलेंस का इस्तेमाल संसदीय आचरण के विरुद्ध है।

Related posts

EX – JDU MLC की मांग, बिहार को मिले विशेष राज्य का दर्जा… मौजूदा NDA सरकार के गठबंधन पर खड़े किए सवाल !…

Bihar Now

मांझी के बेटे के इस्तीफे पर मुख्यमंत्री नीतीश का बड़ा बयान… “मांझी को अपनी पार्टी विलय करने को कहा, तो मांझी अलग हो गए”…

Bihar Now

Victorious Pokies Online Machines

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो