Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

Breaking: दरभंगा में एक MLC सहित 18 लोग कोरोना की चपेट में,प्रशासन आज ले सकती है बड़ा फैसला !…

बिहार में लगातार कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है.. सूबे के तमाम जिलों में कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं.. बड़ी खबर दरभंगा से आ रही है जहां एक साथ आज 18 नए मामले सामने आए हैं…

जानकारी के मुताबिक, कोरोना रिपोर्ट आने के बाद प्रशासन इलाके को सैनेटाइज करने के साथ-साथ सील करने की तैयारी में जुट गई है… सूत्रों के मुताबिक, जिले के एक MLC सुनिल सिंह कोरोना के चपेट में आ गए हैं..

दरभंगा सिविल सर्जन ने बिहार नाउ से बात करते हुए बताया कि शहर में आज कुल 18 नए मामले सामने आए हैं.. हालांकि जनप्रतिनिधि के सवाल पर उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया… रिपोर्ट शनिवार तक की है…

बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जिलाधिकारी त्यागराजन की आज अहम बैठक भी है , जिसमें वो शहर में बिगड़ते कोरोना के हालात को देखते हुए फिर से पूर्ण लॉक डाउन सहित कई अहम फैसले ले सकते हैं.. हालांकि शहर में आंशिक लॉक डाउन लागू है..

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

Big Breaking: टूट गया गोपालगंज व मोतिहारी का तटबंध, दर्जनों गांव जलमग्न…

Bihar Now

तेजस्वी को नीतीश का जवाब, हमारे साथ काम किए गए 1 साल 8 महीने का अपना अनुभव तो बताइए…

Bihar Now

Australia Original Slot

Bihar Now