Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बाढ़ ने दी दस्तक,पानी की सैलाब से टूटा तटबंध, कई इलाकों में घुसा पानी…

मोतिहारी में नेपाल से जुड़ी नदिया अपना तांडव रूप दिखाने लगी है। मोतिहारी शिवहर के बेलवा घाट पर बना नया तटबंध टूट गया है। वही छौड़ाददानो प्रखंड के पसाह नदी के साथ दुधौरा नदी भी अपना रौद्र रूप दिखाने लगी है। दुधौरा नदी में बंगरी नदी का पानी समा जाने से नदी किनारे बना पुराना तटबंध टूट गया।

नरकटिया गांव के सामने तटबंध टूटने से नरकटिया, रामपुर और भतनहिया पंचायत के कई गांव के सरेह में बाढ़ का पानी सरेह में पहुंच गया है। इससे हजारों एकड़ में लगी धान की फसल डूब गई है। इधर पसाह नदी पुरैनिया पंचायत के भवानीपुर,महुआवा, पुरैनिया गांव में उत्पात मचाने के बाद लोहडिया, तीनकोनी गांवों में भी अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। पसाह नदी के किनारे मनरेगा के तहत नवनिर्मित बांध के टूटने के बाद पुरैनिया पंचायत में बाढ़ का पानी प्रवेश किया है।

विवेक कुमार, बिहार नाउ, मोतिहारी

Related posts

बेखौफ अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर की हत्या…

Bihar Now

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का कटा टिकट, दरभंगा से फिर गोपाल जी ठाकुर… BJP ने जारी किए 17 उम्मीदवारों के नाम…

Bihar Now

Breaking : बिहार में जहरीली शराब का कहर जारी… छपरा के बाद जहरीली शराब से सिवान में 7 और बेगूसराय में एक की मौत…

Bihar Now