Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

Breaking : आरा के सिन्हा गंगा घाट से मिले तीन शव, बक्सर की ओर से आने की आशंका..

आरा – बिहार के भोजपुर जिला में गंगा नदी किनारे सिन्हा गंगा घाट पर लावारिस तीन शव बरामद किया गया है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मची हुई है। जिला प्रशासन ने सभी तीन शवों को गंगा नदी से निकाला है। वहीं दो दिन पूर्व पीपा पुल के समीप एक शव बरामद किया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि सभी शव बक्सर के तरफ से बह कर आ रही है। कोरोना काल में एक साथ गंगा किनारे मिले इतने शव के बाद इलाके में सनसनी मच गई है। शव में एक महिला और दो पुरुष का शव है। जिसके बाद प्रशासन ने छानबीन तेज कर दी है।

वहीं प्रशासन ने एक प्रेस रिलीज जारी कर यह बताया कि सभी शवों को सिन्हा गंगा घाट से बरामद किया गया है। जिसके बाद एक जांच करने का आदेश भी बड़हरा अंचलाधिकारी को दे दिया गया है। वहीं अन्य पार्थिव शरीर की तलाश के लिए इलाके में नाव से खोजबीन की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले को गंभीरता से ले रही है। वहीं मिले हुए शवों को सावधानियां बरतते हुए डेड बॉडी का डिस्पोजल करा दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रशासन द्वारा एक नंबर जारी किया गया है और लोगों से अपील की गई है अगर नदी में कहीं भी शव दिखाई देता है तो जारी किए नंबर पर सूचना दें।

राकेश कुमार, बिहार नाउ, आरा

Related posts

शिक्षकों की छुट्टी पर सियासत !… शिक्षकों को मिला तेजस्वी का साथ, पूछा – शिक्षकों की जान लेने के लिए नीतीश सरकार आमदा क्यों ?…

Bihar Now

ड्यूटी के दौरान एक सिपाही ने खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत…

Bihar Now

“जन विरोधी भाजपा का हिसाब जनता आगामी चुनाव में करेगी, ओछे और घटिया हथकंडों का सहारा लेकर भाजपा करती है भय की राजनीति” …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो