Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधबिहार

एक महिला ने की खुदकुशी, हिरासत में पति, जांच में जुटी पुलिस…

बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर मोहल्ले में रविवार की रात घरेलू विवाद में 22 वर्षीय महिला ने गले में फंदा लगाकर पंखा से लटक कर आत्महत्या कर ली

।महिला पूर्णिया जिला के बरहटा के रहने वाली है। तकरीबन ढाई साल पहले महिला की शादी बेगूसराय नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर मोहल्ला निवासी पप्पू कुमार से हुई थी।पप्पू कुमार कपड़े का व्यवसायी भी है..

।रविवार को रात लगभग 9:00 बजे निक्की कुमारी के मैके वाले को फोन पर सूचना मिली थी कि निक्की घर का दरवाजा बंद कर ली है खुलवाने के बावजूद भी वह दरवाजा नहीं खोल रही है। सूचना मिलते ही निक्की के मैके के लोगों निक्की के ससुराल पहुंचे।फिर जाकर दरवाजा को तोड़ा गया तब देखा गया निक्की पंखे से लटक रही थी ।पंखे से लटकते देख निक्की के मैके वाले ने नगर थाना को सूचना दी ।

सूचना पाते नगर थाना की पुलिस मौके वारदात पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।घटनास्थल से पुलिस एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है एवं निक्की के पति पप्पू कुमार को हिरासत में लेकर के पूछताछ में लग गई है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

बिहार में बड़े पैमाने पर DSP का तबादला, 61 डीएसपी का स्थानांतरण… IAS आशीष कुमार बने पटना नगर निगम के नए नगर आयुक्त….

Bihar Now

कोल्ड स्टोरेज के एक कर्मचारी को अपराधियों ने बम मारकर किया घायल…

Bihar Now

Bihar Now