Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

एक्शन मोड में बिहार DGP, शराब माफियाओं के खिलाफ सख्त, छापेमारी कर शराब की बड़ी खेप के साथ 5 गिरफ्तार…

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने शराबबन्दी को सफल बनाने के लिए,अबतक की सबसे बड़ी कारवाई करते हुए, अपना शख्त मंसूबा साफ कर दिया है ।बेखौफ होकर शराब परोसने वाले एक बड़े पुलिस अधिकारी के करीबी रिश्तेदार के बताया जा रहा है…

ढ़ाबे पर छापामारी की गई,जहाँ से शराब की बड़ी खेप के साथ पाँच लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है ।इस छापेमारी ने यह साफ कर दिया है कि डीजीपी ने अब मगरमच्छ के शिकार के लिए अपनी कमर पूरी तरह से कस ली है ।

18 मार्च की देर शाम डीजीपी ने वैशाली जिले के हाजीपुर के सराय थाना क्षेत्र के ललन सिंह ढ़ाबे पर छापेमारी कर भारी मात्रा में ना केवल शराब की बरामदगी की बल्कि मौके से पाँच लोगों को हिरासत में भी लिया ।यूँ तो बिहार के सभी जिलों से शराब बरामदगी की खबर आती रहती हैं ।लेकिन यह छापामारी बेहद खास मानी जा रही है ।ललन सिंह ढ़ाबा,एक बड़े पुलिस अधिकारी के करीबी रिश्तेदार का बताया जा रहा है ।

ललन सिंह ढ़ाबा पर शराब बिना किसी खौफ और भय के शराबियों के बीच परोसा जाता था ।जब बड़े पुलिस अधिकारी का रिश्तेदार ढ़ाबा चला रहा हो,तो वहाँ जाम छलकाने का मजा ही कुछ और था ।लेकिन इस बात की भनक आखिरकार डीजीपी को लग गयी ।और फिर 18 मार्च की देर शाम वह घटना घट गई,जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी ।

इतनी बड़ी कामयाबी के बाद डीजीपी ने अचानक सराय थाने पर हमला बोल दिया ।डीजीपी के थाना पहुँचने की सूचना मिलते ही,अपनी गीली पतलून के साथ थानाध्यक्ष रंजीत महतो थाना से फरार हो गए ।लेकिन थाने में डीजीपी की मौजूदगी से पूरा पुलिस महकमा थर्रा गया ।देखते ही देखते एसपी गौरव मंगला सहित सारे वरीय अधिकारी,थाना पहुँच गए ।डीजीपी ने सरिस्ता से लेकर थाने के सारे काम-काज का मूल्यांकन किया और तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष रंजीत महतो को निलंबित कर दिया ।

जब डीजीपी से मौजूद पत्रकार जानना चाहा कि यह हाईप्रोफाइल ढ़ाबा किस अधिकारी के रिश्तेदार का है ?इसका जबाब डीजीपी ने बेहद तल्ख लहजे में देते हुए कहा कि ये हाईप्रोफाइल क्या होता है ?शराब के कारोबार में एसपी, डीएम,आईजी,कमिश्नर,नेता,चाहे कितना भी बड़ा से बड़ा आदमी क्यों ना हों ?वह उनकी और कानून की नजर में सिर्फ गुनहगार हैं ।

Related posts

वर्चस्व की लड़ाई में मारा गया अपराधी सत्तो यादव

Bihar Now

Secure Pokies With Welcome Bonus Sign Up Offers

Bihar Now

पटना में प्रेमिका से बहस के बाद आफिस के बाहर युवक ने खुद को मारी गोली…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो