Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जमीनी विवाद में खूनी खेल,घर से खींचकर पहले पिटाई फिर मारी गोली…

बेगूसराय में बीती रात अपराधियों ने जमीनी विवाद में बड़ी घटना को अंजाम देते हुए एक व्यक्ति को घर से खींचकर पहले पिटाई की फिर उसको गोली मार दिया। उक्त घटना में पीड़ित सज्जन सहनी गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय में चल रहा है। घटना भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनवारीपुर बगरस की है ..

बताया जा रहा है कि सज्जन साहनी और छटाकी सहनी के बीच में एक जमीन की खरीद को लेकर पूर्व से ही विवाद चला आ रहा था और इस मामले में छटाकी सहनी के द्वारा सज्जन सहनी को लगातार धमकी भी दी जा रही थी ।

सज्जन सहनी ने बताया कि बीती रात जब वह अपने घर में थे इसी दौरान पांच सात अज्ञात लोग पहुंचे और उसको घर से खींच कर सड़क पर लाए और पहले लाठी-डंडे से पिटाई की फिर उसे गोली मार दी। हालांकि सज्जन सहनी ने इस घटना में छटाकी सहनी की उपस्थिति से इनकार किया है लेकिन सज्जन सहनी के अनुसार भाड़े के गुंडों से छटाकी सहनी ने हमला करवाया है ।

फिलहाल पुलिस ने मामले को दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है ।

धनंजय झा बिहार नाउ , बेगूसराय
बाा

Related posts

नाला सफाई के दौरान करंट लगने से सफाई कर्मी की मौत, महापौर ने दिए जांच के आदेश…

Bihar Now

Bihar Now

एक युवक का शव मिलने से सनसनी, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप !…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो