Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

बिहार में कांग्रेस का हल्ला बोल,पटना में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, गांधी मूर्ति के पास दिया धरना…

पटना : देश में बढ़ती महंगाई को लेकर आज बिहार कांग्रेस ने जमकर पटना में प्रदर्शन किया. सबसे पहले पटना के बोरिंग रोड से जेपी गोलंबर तक साइकिल रैली की और उसके बाद गांधी मैदान के अंदर गांधी मूर्ति के पास धरना पर बैठ गए. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन में महिला कार्यकार्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है.

प्रदर्शन में कांग्रेस के बिहार प्रभारी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहे. इस दौरान कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि अगर केंद्र सरकार से गद्दी नहीं संभल रही है तो उन्हें फौरन छोड़ देना चाहिए. जिस तरह से मंहगाई बढ़ी है कहीं ना कहीं उस से आम जनता काफी परेशान है. कांग्रेस पार्टी का आंदोलन लगातार चलता रहेगा जब तक महंगाई कम ना हो जाए.

वहीं बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि 7 जुलाई से हम लोग लगातार विरोध कर रहे थे आज अंतिम दिन है. आगे रणनीति बनाकर हम लोग फिर से आंदोलन करेंगे. जब तक सरकार डीजल पेट्रोल और रसोई गैस के बढ़े मूल्य को वापस नहीं लेती है तब तक कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी. हम लोग विपक्ष में है, हमारा दायित्व है कि जनसमस्याओं को लेकर सरकार तक पहुंचाएं.

Related posts

नीतीश की नाराजगी पर ललन सिंह का बड़ा बयान, कहा – CM नीतीश के खिलाफ हो रहा दुष्प्रचार”, PM हताश, अब “INDIA” के लिए मांगें वोट …

Bihar Now

SUCCESS गुरु A K Mishra ने दिया UPSC क्रैक करने का टिप्स, कैसे “UPSC-BPSC” आसानी से हो जाएगा क्लियर ! ….

Bihar Now

चुनाव आयोग द्वारा एसआईआर ( SIR) का जारी आंकड़ा पूर्ण रूप से अविश्वसनीय…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो