Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनरमतोराजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

बिहार की राजनीति में ‘खेला’ की तैयारी या सिर्फ चिराग पासवान को बड़ा झटका ?… चाचा सहित LJP के 5 सांसदों ने छोड़ा चिराग का साथ !….

बिहार की राजनीतिक गलियारों में हलचल मची हुई है.. रविवार देर रात लोजपा में टूट की खबर हवा में फैलने के साथ ही राजनीतिक गलियारों में तूफान सा आ गया है… चिराग पासवान की पार्टी लोजपा में टूट की खबर को अलग अलग तरीकों से विश्लेषण किया जा रहा है… हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी इस खबर की नहीं हुई है…

बिहार के राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ये नीतीश कुमार का मास्टर स्ट्रोक साबित हो सकता है.. वहीं कुछ जानकारों का कहना है कि ये सिर्फ चिराग पासवान के लिए बड़ा झटका है और बीजेपी जेडीयू की शह पर इसको अंजाम दिया गया है… और यहीं से बिहार की राजनीति में एक नया मोड़ आ सकता है.इस तरह के तमाम राजनीतिक कयासों ने कई सवालों को जन्म दे दिया है…

भावी समीकरण पर एक नजर :

बिहार से बीजेपी : 17 MP

बिहार से JDU : 16 +  5 (LJP) – 21 MP (संभावित).

यानी बीजेपी से ज्यादा MP की संख्या अब जेडीयू के पास होगी.. राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि इसी के रास्ते अब जेडीयू नरेंद्र मोदी व अमित शाह के सामने कई बड़ी मांगों को रख सकती है, जिससे राजनीति में असहजता पैदा हो सकती है.. और वहीं से रास्ते बदल सकते हैं.. यानी केंद्र के जरिए बिहार में सियासी खेल संभव हो सकता है ? ..

बिहार से 17 MP वाली पार्टी बीजेपी केंद्र में 3 कैबिनेट मंत्री और 2 राज्य मंत्री के साथ मौजूद है.. ऐसे में अब जेडीयू बीजेपी से ज्यादा MP की संख्याओं वाली पार्टी हो जाएगी…

बता दें कि बिहार में लोजपा में बड़ी बगावत हो गई है.. एलजेपी के 5 सांसदों ने पार्टी से अलग होने का फैसला कर लिया है.. सूत्रों से खबर मिली है कि LJP के 6 में से 5 लोकसभा सांसद में हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद पशुपति पारस को संसदीय दल का नेता चुना है… पशुपति पारस चिराग पासवान के चाचा हैं.. चिराग पासवान को हटाकर नेता चुनावी जाना बिहार की राजनीति के लिए बड़ी घटना है..

अभिषेक झा,बिहार नाउ

 

नोट : राजनीतिक विशलेषण के आधार पर ये खबर लिखी गई है.. इसकी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं है…

 

 

 

 

 

 

Related posts

‘खाकी’ वर्दी के रौब का शिकार हुए समाजसेवी, पत्नी व बच्चों के सामने करता रहा दुर्व्यवहार…. वैशाली एसपी से दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की मांग…

Bihar Now

Big Breaking : बिहार के प्रधान स्वास्थ्य सचिव का तबादला, प्रत्यय अमृत को मिली स्वास्थ्य विभाग की कमान …

Bihar Now

नीतीश सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने बढ़े हुए आरक्षण का कोटा किया रद्द…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो