Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

वैशाली में बड़ा हादसा, 8 की मौत,कई घायल… मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने व्यक्त की शोक संवेदना…

बिहार के वैशाली जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ था। इस हादसे में अब बड़ा अपडेट सामने आया है। यहां मौतों की संख्या 8 है। घटना देसरी थाना क्षेत्र की है। इस घटना के बाद हड़कंप मच गया था। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों का इलाज अभी भी पटना के पीएमसीएच में चल रहा है। मरने वालों में 6 बच्चियां शामिल हैं।

दरअसल, महनार-हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के पास दर्जनों लोग रविवार की रात सड़क के किनारे पूजा कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आ रही ट्रक ने उन्हें रौंद डाला। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। इस घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई है।

हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक पीपल के पेड़ से टकरा गया। अब जो ताज़ा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। भारी अफरा-तफरी के बीच राहत और बचाव कार्य किया जा रहा है। मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अभी भी ट्रक के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

­

Related posts

तेजस्वी यादव के कोविड ‘सेंटर’ पर JDU का सियासी वार !…कहा – लापतागंज के नायक तेजस्वी यादव का है नया राजनीतिक नाटक…”

Bihar Now

मुजफ्फरपुर में जबरदस्त बवाल, आक्रोशित लोगों ने थाने में जब्त कई गाड़ियों को किया आग के हवाले …

Bihar Now

Win Real Money Pokies App

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो