Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्रराष्ट्रीय

स्कूल में पढ़ाई के दौरान कई बच्चे बेहोश, मौके पर मची अफरा तफरी..

बड़ी खबर मधुबनी से  है, जहां एक निजी स्कूल में पढाई के दौरान एक के बाद एक कई बच्चे बेहोश हो गए। इस घटना के बाद स्कूल प्रबंधन में अफरा-तफरी मच गई।आनन-फानन में सभी बच्चों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज किया गया। घटना नगर थाना क्षेत्र के एक प्राइवेट स्कूल की है।

बताया जा रहा है कि मधुबनी के नगर थाना चौक के पास स्थित सेन्ट्रल पब्लिक स्कूल में हर दिन की तरह सोमवार को बच्चे अपनी क्लास में पढ़ाई कर रहे थे। स्कूल के बगल में मौजूद कोयला डिपो में कच्चे कोयले को जलाने का काम चल रहा था। कोयले के जलाने से उठ रहे धुंए के कारण क्लास में मौजूद कुछ बच्चों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। इसके बाद एक के बाद एक चार पांच बच्चे बेहोश हो गए। बच्चों के बेहोश होने के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।

आनन-फानन में स्कूल प्रबंधन द्वारा सदर अस्पताल में बच्चों को भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजन भी सदर अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने बच्चों का इलाज किया। डॉक्टरों की मानें तो ऑक्सीजन की कमी होने के कारण बच्चों का दम घुटने लगा और वे बेहोश हो गए थे। डॉक्टरों ने सभी बच्चों को खतरे से बाहर बताया है।

आलोक कुमार, मधुबनी

Related posts

“सु”शासन राज में सरकार की नाक के नीचे चल रहे शराब भठ्ठी का खुलासा, मंजर देख बिफर गए पटना कम्मिश्नर…

Bihar Now

Win Deposit Casino Pokies Online

Bihar Now

Breaking : नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का बड़ा आरोप, जासूसी करवाते हैं मुख्यमंत्री… RJD की मीटिंग में CID और स्पेशल ब्रांच को भेज रहे CM…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो