Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटॉप न्यूज़फोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सहरसा मंडल कारा में भी छापेमारी, कई आपत्तिजनक सामान बरामद…

सहरसा – हाजीपुर मंडल कारा में कुख्यात मनीष तेलिया की गोली मारकर हत्या कर दिये जाने की घटना के बाद बिहार पुलिस की ओर से रविवार की सुबह सूबे के कई जिला के मंडल कारा में छापेमारी की गयी। छापेमारी के दौरान कई जेलों से आपत्तिजनक सामान भी मिला।

उसी क्रम में सहरसा मंडल कारा में भी पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार के नेतृत्व में छापेमारी की गई। पुलिस कप्तान राकेश कुमार ने मीडिया से रूबरू होने पर बताया कि छापेमारी के दौरान जेल से एक मोबाइल, 4 सिम, एक चार्जर, खैनी एवं गुटखा पाया गया। बरामद सामग्री के आधार पर चिन्हित कर कर उन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

मौके पर अपर समाहर्ता धीरेन्द्र कुमार झा, सदर एसडीओ शंभूनाथ झा, एएसपी बलिराम चौधरी, सदर एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी, सदर थानाध्यक्ष राजमणि, महिला थानाध्यक्ष आरती सिंह के साथ छापेमारी की गई। बताते चलें कि छापेमारी में पुलिस लाइन के तमाम महिला व पुरुष पुलिस जवान बल भारी संख्या में शामिल थे।

Related posts

Big Breaking : बिहार में बढ़ा 25 मई तक लॉकडाउन, सीएम नीतीश ने किया ऐलान…

Bihar Now

पटना DM ने की स्वास्थ्य विभाग की जिला-स्तरीय समीक्षात्मक बैठक, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्यकर्मियों को किया जाएगा पुरस्कृत …

Bihar Now

PM के रोड शो में CM का बड़ा संदेश… CM नीतीश के हाथ में BJP का दिखा चुनाव चिन्ह…

Bihar Now