Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

दरभंगा में जलजमाव को लेकर DM त्यागराजन सख्त, 6 घंटें में किसी हाल में शहर से जलनिकासी का दिया निर्देश..

*शहरी क्षेत्र में जल निकासी को लेकर डी.एम. ने की बैठक*

*06 घंटे के अन्दर जल-निकासी का दिया आदेश*

दरभंगा,  :- जिलाधिकारी दरभंगा डॉ त्यगराजन एसएम की अध्यक्षता में दरभंगा शहरी क्षेत्र से जल निकासी को लेकर आपात बैठक की गई।
बैठक में बताया गया कि यास चक्रवात के दौरान 28 मई को हुई भारी बारिश के कारण दरभंगा शहरी क्षेत्र के लगभग 19 वार्डों में जल-जमाव हो गया है। बताया गया कि 02 दिनों में लगभग 160 मिलीमीटर बारिश हुई है।
दरभंगा नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि वार्ड नम्बर – 01, 04, 05, 14, 15, 16, 17, 24, 25, 28, 29, 30, 31, 34, 35, 36, 37, 44 एवं 45  जल-जमाव से प्रभावित है। इनमें वार्ड संख्या – 01, 04, 15, 17, 29, 34, 37 एवं 44 वार्ड में पानी 1 से 1.5 फीट तक जमा हो गया है। पानी की त्वरित निकासी के लिए पंपिग की व्यवस्था की गयी है। अगर वर्षा नहीं हुई, तो देर रात तक जल की निकासी हो जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि डी.एम.सी.एच. के मेडिसिन वार्ड  को सबसे पहले जलमुक्त किया जाए, ताकि इलाज में चिकित्सकों को परेशानी न हो सके। बताया गया कि वहाँ 26 एच.पी. का दो पंपिग सेट लगाया गया है, लेकिन 26 एच.पी. का पंपिग सेट वहीं काम करता है, जहाँ पानी कम से कम 04 फीट तक पानी जमा हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि 10 एच.पी. का पंपिग सेट लगाकर हर हाल में 06 घंटे के अन्दर डी.एम.सी.एच. से जल निकासी की जाए। उन्होंने कहा कि कई टीम बनाकर जल निकासी कार्य में अलग अलग जगहों पर लगायी जाए और इसके लिए यदि प्रशासनिक सहयोग की आवश्यकता होती है, तो अनुमण्डल पदाधिकारी सदर से सहयोग लिया जाए। किसी भी हाल में शहरी क्षेत्र में जल जमाव नहीं रहना चाहिए।
बैठक में उप विकास आयुक्त तनय सुल्तानिया, अनुमण्डल पदाधिकारी सदर राकेश कुमार गुप्ता, उप निदेशक, जन सम्पर्क नागेन्द्र कुमार गुप्ता, उप नगर आयुक्त एवं नगर प्रबंधक के साथ-साथ कई अधिकारी उपस्थित थे।

राजू सिंह, बिहार नाउ, दरभंगा

 

Related posts

शराब की छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब पीने का आरोप, स्थानीय लोगों ने वीडियो बना कर किया वायरल…पुलिस का आरोप- शराब माफियाओं ने गलत आरोप लगाकर बनाया वीडियो, मामला दर्ज…

Bihar Now

इंतजार खत्म !…. 10 वीं बोर्ड में सफल विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर… एलिट ने स्कॉलरशिप की घोषणा की !

Bihar Now

मुकेश सहनी का 2025 वाला चुनावी एजेंडा फिक्स! बताया कैसे मिलेगा निषादों को उनका हक

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो