Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

शराब की छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर शराब पीने का आरोप, स्थानीय लोगों ने वीडियो बना कर किया वायरल…पुलिस का आरोप- शराब माफियाओं ने गलत आरोप लगाकर बनाया वीडियो, मामला दर्ज…

समस्तीपुर ज़िले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पंचायत के वार्ड संख्या चार में गुप्त सूचना पर शराब होने की सूचना पर छापेमारी को गई पुलिस का ही एक वीडियो वायरल हो गया।
इसमें पुलिस पर ही शराब पीने का आरोप लगाते हुए आवाज रिकार्डिंग की बात सामने आई है। थानाध्यक्ष ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एक प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें करीब 11 लोगों को नामजद किया गया है।

बताते हैं कि एक पिकअप पर लदी अंग्रेजी शराब की सूचना पर पुलिस उसे पकड़ने गई थी। इस सूचना पर पहुंची पुलिस पर कतिपय लोगों ने शराब पीने का गलत अफवाह आरोप लगाते हुए एक वीडियो बना लिया। बाद में उसे वायरल कर दिया।आरोप है कि एसआई गणोश राम को स्थानीय शराब माफिया व ग्रामीणों ने घेर लिया व शराब पीने का झूठा हल्ला करने लगे। साथ ही वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

थाना अध्यक्ष ने मामले को गंभीरता से लेते हुए 11 नामजद व 150 अज्ञात को आरोपित करते हुए प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण ने बताया कि झूठा अफवाह फैला कर वीडियो बनाकर वायरल करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अफरोज आलम, बिहार नाउ, समस्तीपुर

Related posts

Big Breaking: कोरोना के खौफ के बीच बेखौफ बदमाश, एक युवक की गोली मारकर हत्या…

Bihar Now

Big Breaking : पटना IGIMS के डायरेक्टर हुए कोरोना पाज़िटिव, अस्पताल के तमाम डाक्टर्स हुए क्वरंटाइन…

Bihar Now

Breaking : बिहार में बेखौफ अपराधी, जेडीयू कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो