Bihar Now
ब्रेकिंग न्यूज़
Headlinesअन्यजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

नदी में नाव‌ पलटने से एक महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम कर प्रदर्शन..

सुपौल जिले के मरौना थाना क्षेत्र के बेलहा गांव के समीप तिलयुगा नदी में एक नाव पलट गई, ये घटना शनिवार की देर शाम की है।बताया जाता है कि नाव में करीब 25 लोग सवार थे। ग्रामीणों के द्वारा 24 लोगो को तो बचा लिया गया।लेकिन एक महिला लापता रही। जिसकी देर रात तक खोजबीन चला लेकिन उसका पता नहीं चल पाया।

इधर आज सुबह जैसे ही उक्त महिला की खोजबीन शुरू की गई तो लापता महिला की शव नदी में बरामद हुआ है। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने निर्मली-मरौना सड़क पर महिला के शव को रखकर रख सड़क जाम कर हंगामा किया ।आक्रोशित लोग बलहा के समीप तिलयुगा नदी पर पुल और मृतक के परिवार को मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मृत महिला सरोजा बेला पंचायत स्थित बेलहा वार्ड नं 6 की सांझा देवी बताई गई है।

मालूम हो कि बेलहा गांव के लोग अपनी खेती बारी व मवेशी चारा के लिए तिलयुगा नदी को हर दिन नाव से पार करते हैं। इसी कड़ी में कल घर लौट रहे नाव पर सवार करीब 25 लो नाव पलटने से नदी में डूब गए। गनीमत थी कि 24 लोगो को बचा लिया गया लेकिन एक महिला की डूबने से मौत हो गई। बताया जाता है कि नाव में अधिकांश महिला व बच्चे सवार थे। जिसमे एक महिला बच्चे को बचाने के क्रम में डूब गई।

राजीव कुमार, बिहार नाउ, सुपौल
बाइट –ग्राा।

Related posts

कोटा मामले में BJP विधायक पर कार्रवाई क्यों नहीं ?… नीतीश सरकार पर आरजेडी का जोरदार हमला…

Bihar Now

Free Spins Without Deposits New Zealand

Bihar Now

पीएम मोदी पर JDU का जोरदार हमला… पूछा -23 महीनों में आपने गुलाटी मारा या पलटी ? – नीरज कुमार …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो