Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

पीएम मोदी पर JDU का जोरदार हमला… पूछा -23 महीनों में आपने गुलाटी मारा या पलटी ? – नीरज कुमार …

पटना : भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल के द्वारा मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार पर दिये गए बयान पर जदयू के मुख्य प्रवक्ता सह विधान पार्षद नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आदरणीय संजय जयसवाल जी आपके नेता आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पलटी मारते हैं या गुलाटी मारते हैं ?

1 वर्ष 11 महीना 20 दिन में 5 जुलाई 2015, बुधवार, श्रावण मास, विक्रम संवत 2072 कृष्ण पक्ष षष्‍ठी को DNA पर सवाल उठाते हैं । मात्र 23 माह में 27 जुलाई 2017, गुरुवार, श्रावण मास, शुक्ल पक्ष चतुर्थी, विक्रम संवत 2074 को नाग पंचमी के दिन जनादेश के विपरीत सरकार बनी थी । आपने तो विश्वासघात किया गठबंधन के साथ और आज नीतीश कुमार जी ने आपका बेहतर राजनीतिक शल्‍य चिकित्सा किया है कि ऐसी स्थिति बन गई कि बिहार में आपके साथ कोई खड़ा होने को तैयार नहीं, कोई सहयोगी पार्टी बनने को तैयार नहीं है ।

माननीय संजय जयसवाल जी मात्र 23 महीना में ही आप के नेता गुलाटी मार लेते हैं और आप प्रवचन कर रहे हैं। सच तो यह है कि माननीय नीतीश कुमार जी ने राजनीतिक शल्‍य चिकित्सा किया कि सत्ता के बिना फरफरा रहे हैं। अगर हिम्मत है तो आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को कहिए 23 महीना में आपने गुलाटी मारा था या पलटी ?

Related posts

Breaking : बिहार के 2 IPS सस्पेंड, आदित्य कुमार और दयाशंकर पर बड़ी कार्रवाई…

Bihar Now

Breaking : दरभंगा में लूट के दौरान मर्डर, एक घायल … बेखौफ अपराधी,बेखबर प्रशासन ?… बेगुनाह की हत्या का जिम्मेवार कौन ?…

Bihar Now

खतरे की घंटी की ओर बढ़ रहा बिहार, कोरोना के मरीजों का आंकड़ा पहुंचा 136,पटना बना हॉट स्पॉट…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो