Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़रमतोराजनीतिराष्ट्रीय

कोरोना की वजह से बंद हो रहे निजी स्कूल के संचालकों ने आंदोलन करने की दी धमकी, सरकार को नीति स्पष्ट करने की मांग…

कोरोनावायरस की वजह से लगातार बंद रहने के बाद निजी विद्यालयों के संचालकों ने अब आंदोलन की धमकी दिया है । निजी विद्यालय पब्लिक स्कूल संघ के बैनर तले आज एक प्रेस वार्ता का आयोजन कर संघ के महासचिव मुकेश प्रियदर्शी ने बताया कि इस कोरोना काल मे लगातार स्कूल बंद रहने की वजह से एक तरफ जहां छात्रों का भविष्य अंधकार में जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ विद्यालय पर आश्रित शिक्षक भी अब भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके हैं । देखा जाए तो सामाजिक दूरी का अनुपालन के निर्देश की लगातार धज्जियां भी उर रही हैं और बड़े बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं के साथ-साथ बाजारों में भी भीड़ देखने को मिल रही है । लेकिन निजी विद्यालयों के संबंध में सरकार ने अब तक अपनी नीति स्पष्ट नहीं की है ।

आलम यह है कि एक तरफ छोटे-छोटे बच्चे अब शिक्षा से कोसों दूर जा रहे हैं तो वहीं उनके परिजनों को भी अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है । संघ के महासचिव मुकेश प्रियदर्शी ने कहा कि 3 दिसंबर को निजी विद्यालय संघ के शिक्षक एकत्रित होकर सड़कों पर आंदोलन करेंगे, अगर फिर भी सरकार एवं जिला प्रशासन के द्वारा 1 सप्ताह के अंदर विचार नहीं किया गया तो निजी विद्यालय के शिक्षक चरणबद्ध आंदोलन को विवश होंगे ।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय

Related posts

अपराधियों ने एएसआई को मारी गोली

Bihar Now

कंफ्यूजन ही कंफ्यूजन है… आखिर हकीकत क्या है ?…

Bihar Now

बड़ी खबर : विपक्षी दलों ने अंबेडकर की प्रतिमा को धो कर किया शुद्धीकरण, गिरिराज सिंह ने अंबेडकर की प्रतिमा का किया था माल्यार्पण…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो