Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़फ़ैशनफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

सीवान में एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या, पत्नी समेत 2 की हालत नाज़ुक…सनकी पति ने दिया वारदात को अंजाम…

सीवान केमहाराजगंज के भगवानपुर थाना क्षेत्र के बलहा अलिमर्दनपुर से बड़ी खबर सामने आ रही हैं जहां एक बार फिर सनकी पति का हैवानियत सामने आया हैं । सनकी पति अवधेश चौधरी ने अपने परिवार के 6 सदस्यों को धारदार हथियार से काट डाला। जिसमे 4 लोगों की मौत की खबर है जबकि दो की हालत गंभीर है। जिसे सदर अस्पताल भेजा गया है।

घटना सोमवार की रात करीब 12 बजे की है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि सनकी पति अवधेश चौधरी ने खुद भी जहरीली पदार्थ खा लिया है। जिसका इलाज सिवान पुलिस कस्टडी के निगरानी में चल रही हैं । खबर के अनुसार बताया जा रहा हैं कि सनकी पति नशे के हालात में चूर था घर पहुचते ही अपने पत्नी से लड़ाई झगड़ा करने लगा ,जो बातों बातों में पति ने पत्नी समेत अपने पूरे परिवार को धाराधर हथियार से काट डाला

।वही स्थानीय समाजसेवी ने श्रीनवास यादव ने सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि बिहार में नीतीश बाबू का सरकार है और शराब का बहार हैं पति ने शराब पीकर ही इस घटना को अंजाम दिया हैं क्यो की आज बिहार में घर घर सराब की बिक्री हो रही हैं प्रशासन इस मामले को गम्भीरता से जांच करेगी तो जरूर सचाई सामने आ जायेगा । हलाकि अभी तक सनकी पति का जांच रिपोर्ट सामने नही आया हैं पुलिस भी इस पूरे मामले को गंभीरता से जांच करने में जुट गई हैं ।

राजेश कुमार, बिहार नाउ, सीवान

Related posts

सुपौल की कोसी नदी में नाव पलटी, क्षमता से अधिक लोग थे सवार, 20 लोगों का किया गया रेस्क्यू… DM ने खबर को बताया गलत…

Bihar Now

प्रेमी युगल की बांध कर पिटाई मामले में SP ने लिया संज्ञान, 9 गिरफ्तार…

Bihar Now

ब्राहमण फेडरेशन की बैठक में वरिष्ठ आईपीएस मिश्रा का बेबाक बोल, कहा- समाज में अहित होते देख सशक्ति से उठाएं आवाज

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो