Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना में सड़क हादसे में युवक की मौतः तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, मौके पर ही गई जान

पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक विक्की पांडेय (30) की मौत हो गई। दरअसल, न्यू बायपास रोड स्थित निमंत्रण उत्सव पैलेस के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान विक्की पांडेय के रूप में हुई है, जो नालंदा जिले के दीप नगर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन में रहता था। वह अपने ससुराल नवादा के चंडी रुखाई से पटना में ड्यूटी करने जा रहे थे, जहां वह निजी वाहन चालक के रूप में काम करते थे। टक्कर इतना जबरदस्त था कि बाइक काफी दूर जा गिरी और चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना फतुहा थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया। फतुहा थाना अध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए पटना भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है। मृतक अपने परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था और निजी वाहन चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। थाने पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related posts

कोरोना मरीजों को समय पर इलाज नहीं मुहैया होने पर हाईकोर्ट सख्त, मौलिक अधिकार नहीं मिलना माना जाएगा अपराध… मौजूदा हालात पर नजर रखने के लिए कोर्ट ने तीन कमेटियां गठित की…

Bihar Now

UPSC फाइनल परीक्षा में चाणक्या IAS एकेडमी का जलवा कायम, कई छात्रों ने फिर मारी बाजी… बड़े पैमाने पर संस्थान के छात्रों ने लहराया सफलता का परचम …

Bihar Now

बिहार नाउ की खबर का असर, दरभंगा समेत तमाम जिलों के जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान, सड़कों पर उतरा प्रशासन ….

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो