Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअंतरराष्ट्रीयअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफ़ैशनफोटो-गैलरीबिजनेसबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीयस्वास्थ्य

बेगूसराय में भी भारत बंद का दिख रहा खास असर, NH -28,31 सहित कई चौक चौराहा जाम…

दिल्ली में आंदोलनकारी किसानों के समर्थन में आज बेगूसराय में भी महागठबंधन एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा एनएच को जाम किया गया ।

बेगूसराय जिले के ट्रैफिक चौक, हर हर महादेव चौक समेत दर्जनों जगहों पर आंदोलनकारियों ने एनएच 28 एवं एनएच 31 को जाम कर दिया एवं सरकार के विरोध में नारेबाजी कर रहे हैं । इस दौरान प्रदर्शनकारी सड़क पर टायर जलाकर भी प्रदर्शन करते हुए देखे गए। बंद की वजह से आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है ।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा किसान के हितों की अनदेखी करते हुए जो बिल लाया गया है उसे केंद्र सरकार जल्द वापस ले नहीं तो प्रदर्शन लगातार जारी रहेगा । आंदोलनकारियों ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि विल को काला कानून घोषित किया है।

धनंजय झा बिहार नाउ बेगूसराय
अध्क्ष

Related posts

डीएम चंद्रशेखर सिंह और के के पाठक आमने-सामने !… 25 जनवरी का स्कूलों को बंद रखने का निर्देश… पहले जिंदगी जरुरी, जिनको दिक्कत है वो करें CRPC का अध्ययन – डीएम, पटना…

Bihar Now

नीतीश सरकार के कथनी -करनी में बड़ा फर्क – प्रेम चंद्र मिश्रा..

Bihar Now

बिहार सरकार का बड़ा फैसला, राशनकार्ड धारकों को एक महीने का राशन मुफ्त …

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो