Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़दिल्लीफोटो-गैलरीबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराष्ट्रीय

जमुई मामले में मुख्य आरोपी का एनकाउंटर !.. छात्रा से छेड़खानी मामले में एक्शन मोड में सरकार !…

बिहार के जमुई में छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया. मामले के मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगी है.

बिहार के ADG लॉ एंड ऑर्डर के सुहिता अनुपम ने बताया कि नंदन यादव पुलिस से बचकर भागने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई और उसके पैर में गोली लगी. ADG के मुताबिक, इस मामले में कुछ आरोपी नाबालिग भी थे. पुलिस ने अब जमुई मामले के > सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला जमुई में छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी के वायरल वीडियो से जुड़ा है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की थी.

वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया था. वहीं मुख्य आरोपी नंदन यादव और हरेराम यादव फरार चल रहे थे.

ADG लॉ एंड ऑर्डर के मुताबिक, पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही थी. इसी दौरान नंदन यादव ने पुलिस से बचकर भागने की कोशिश की. इस दौरान पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई.

मुठभेड़ में नंदन यादव के पैर में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि हरेराम यादव के साथ भी पुलिस की मुठभेड़ हुई. दोनों आरोपियों को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है. घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है.

Related posts

बिहार के नवादा में सुबह-सुबह मुखिया की गोली मारकर हत्या, इलाके में तनाव

Bihar Now

Breaking : प्रशांत किशोर सहित 21 नामजद और 600-700 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, अनुमति नहीं होने के बावजूद गांधी मैदान में प्रदर्शन, प्रशासन ने की कार्रवाई…

Bihar Now

सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव में 01 बजे तक 30.05 प्रतिशत मतदान..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो