बिहार के दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र में परीक्षा देने जा रही एक स्कूली छात्रा के अपहरण की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
सोमवार सुबह कीरतपुर अस्पताल (किरतपुर बाजार) के पास बाइक सवार बदमाशों ने छात्रा को जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर स्थानीय दुकानदारों और शिक्षकों की तत्परता के कारण यह कोशिश नाकाम हो गई।
पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है और दूसरे की पहचान राजू के रूप में हुई है।
