Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधजीवन शैलीटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़राष्ट्रीय

Breaking : खगड़िया बम ब्लास्ट की जांच करने घटनास्थल पर पहुंची ATS की टीम, तफ्तीश मे जुटे तमाम अधिकारी..

बी एन सिंह पप्पन, क्राइम हेड, बिहार नाउ

बड़ी खबर खगड़िया बम धमाके की जांच करने के लिए एटीएस की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है ..  पुलिस मुख्यालय ने एटीएस की टीम को खगरिया भेजा है..

खगड़िया में लगातार हुए बम विस्फोट का मामला – राज पुलिस मुख्यालय ने एटीएस की टीम को खगरिया भेजा, एटीएस की टीम भी मामले की जांच शुरू कर दी है…

बता दें कि जिले के नगर थाना क्षेत्र के बखरी बस स्टैंड के निकट गुरुवार को बम के ब्लास्ट होने से एक दर्जन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में गंभीर रूप से संजय सदा व कारेलाल सदा को प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सतीश कुमार कहीं से बोरा में कचरा चुनकर आया था ।

उस कचरे से भरे बोरे को अपने घर के निकट जैसे ही फेंका वैसे ही ताबड़तोड़ ब्लास्ट होना शुरू हो गया। लोगों द्वारा चार ब्लास्ट होने की बातें कही जा रही है। इसके बाद देखते ही देखते हैं दर्जनभर लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

इसमें से सतीश कुमार के अलावा जय नारायण सदा के 50 वर्षीय पुत्र कारेलाल सदा, मंगल सदा के 17 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार, कारे सदा के पांच वर्षीय पुत्र जोगेश्वर सदा, दिनेश सदा क़ई चार वर्षीया बेटी राको कुमारी, मंगल सदा के चार वर्षीय पुत्र साजन कुमार, अशोक सदा के पांच वर्षीय पुत्र राजा कुमार, श्रवण सदा के पुत्र सुंदर कुमार, भोला सदा का पुत्र अशोक सदा के अलावा मोनिका कुमारी, रंजीत सदा व बिजली सदा गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद आनन- फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां संजय व कारे सदा की गंभीर स्थिति देख रेफर कर दिया गया।

घटना की सूचना पर डीएम आलोक रंजन घोष, एसपी अमितेश कुमार सदर एसडीओ धर्मेंद्र कुमार पहुंचकर घटना के संबंध में जानकारी ली। इधर डीएम आलोक रंजन घोष ने बताया कि बम निरोधक दस्ता को बुलाया जा रहा है। घटना की आसपास की जगह को खाली करा दी गई है। एसपी अमितेश कुमार ने कहा कि विशेष टीम द्वारा घटना की जांच की जाएगी..

Related posts

बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी…

Bihar Now

ट्रबल में है डबल इंजन की नीतीश सरकार…ऐसी सरकार जिसे शर्म आती नहीं – RJD

Bihar Now

आंशिक रियायत के तौर पर खुले कई कार्यालय,जांच कर दी जाती है एंट्री…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो