Bihar Now
BREAKING NEWS
Headlinesअन्यअपराधटैकनोलजीटॉप न्यूज़बिहारब्रेकिंग न्यूज़

राजद MLA मुकेश रौशन हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचे विधानसभा, सीएम नीतीश की शराबबंदी का अनोखा विरोध…

पटना. बिहार सरकार द्वारा राज्य में अवैध शराब के ठिकानों की खोजबीन के लिए हेलीकॉप्टर उपयोग करने के निर्णय के खिलाफ राजद विधायक ने अनोखे तरीके से विरोध जताया है. वैशाली जिले के महुआ से निर्वाचित राजद विधायक मुकेश रौशन शुक्रवार को हेलीकॉप्टर लेकर पहुंचे. उनका इस तरह हेलीकॉप्टर के साथ पहुंचना सबको हैरत में डाल दिया.

दरअसल निर्वाचित राजद विधायक मुकेश रौशन जिस हेलीकॉप्टर के साथ आए थे यह एक खिलौना था. मुकेश ने इसे दिखाकर नीतीश कुमार की शराबबंदी के निर्णय को छलावा करार दिया. साथ ही अवैध शराब के ठिकानों की खोजबीन के लिए हेलीकॉप्टर उपयोग करने के निर्णय को अतार्किक बताते हुए इसके विरोध में खिलौना हेलिकॉप्टर दिखाया. उन्होंने कहा कि सत्ता के संरक्षण में बिहार में शराब की कालाबाजारी हो रही है. एक ओर नीतीश सरकार में शिक्षक की नौकरी मांग रहे अभ्यर्थियों पर लाठी चलाई जा रही है तो दूसरी और शराब ढूंढने के लिए राज्य सरकार हेलिकॉप्टर खरीद रही है. सरकार कहती है कि हमारे पास पैसा नहीं है लेकिन हेलिकॉप्टर खरीदने के लिए पैसा है. उन्होंने कहा कि इसी का विरोध जताते हुए वे हेलिकॉप्टर के साथ विधानसभा आए हैं.

मुकेश ने कहा कि डबल इंजन सरकार में युवाओं पर शराबबंदी के नाम पर लाठी चल रही है. उन्होंने कहा कि जब सीएम नीतीश कह रहे हैं कि बिहार में शराबबंदी है तो फिर प्रदेश में शराब कहाँ से आ रही है. नीतीश कुमार नीत राज्य की डबल इंजन सरकार अब शराब खोजने के लिए हेलिकॉप्टर की मदद ले रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमने भी विधानसभा में शराब खोजने के लिए इस हेलिकॉप्टर को लाया है.

बिहार बजट सत्र का आरंभ आज से हो रहा है. बजट सत्र का आरंभ राज्यपाल फागू चौहान के संबोधन से होगा. वह विधानमंडल के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे. इसके बाद विधानसभा और विधान परिषद की अलग-अलग कार्यवाही शुरू होगी.

Related posts

गुप्तेश्वर पाण्डेय को बुला रही बेगूसराय की जनता… बेगूसराय का नेता कैसा हो, गुप्तेश्वर पाण्डेय जैसा हो के लगे नारे…

Bihar Now

2 दिनों के दौरे पर बिहार पहुंचे अमित शाह, चुनाव को लेकर बनाएंगे रणनीति, नीतीश से भी होगी मुलाकात… डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने किया अभिनंदन…

Bihar Now

बिहार विधान परिषद में नवनिर्वाचित MLC ने ली शपथ … सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने दिलाई शपथ..

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो