Bihar Now
BREAKING NEWS
अन्य

दरभंगा में धूमधाम से मनाया गया तेजस्वी यादव का 32 वां जन्मदिवस..

दरभंगा युवा राजद के प्रदेश महासचिव मोहम्मद कलाम के नेतृत्व में उनके आवास गांधीनगर कटरहिया में काफी धूमधाम से प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का जन्मदिन हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मनाया गया।सजावट ऐसी की लोग देखते रह जाए। बैलून से सजा आतिशबाजी करती मोमबत्ती लगे केक को एक छोटे से बच्चे अयान द्वारा केक काटा गया।

इस मौके पर मोहम्मद कलाम के अलावे बहादुरपुर प्रखंड अध्यक्ष एहसान अहमद, पंकज यादव ,शंभू यादव शिवा यादव, उदय यादव मोहम्मद शोएब झगरू महतो, मो. छोटे,मो. प्यारे, अली मोहम्मद, मुमताज उर्फ खली, मो. जावेद,हरि सिंह राजपूत सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने तेजस्वी यादव के जन्मदिन पर गीत गाकर के तेजस्वीव यादव की मंगल कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए हर्षो उल्लास के साथ जन्मदिन मनाया केक काटने के बाद केक वितरण करने के साथ ही गरीब लोगों में मो.कलाम के द्वारा भोजन का भी वितरण किया गया।

इस मौके पर मो.कलाम ने कहा तेजस्वी यादव का परचम पूरे विश्व मे लहराए,ईश्वर उन्हें दीर्घायु करे,बिहार का मुख्य मंत्री बनना उनका तय है,राजद उनके नेतृत्व में हर रोज बिहार के विकास की एक नई गाथा लिखता चला जाए।

सुभाष शर्मा, बिहार नाउ, दरभंगा

Related posts

लैंड फॉर जॉब केस में लालू से ED की पूछताछ, बेटी मीसा के साथ ED दफ्तर पहुंचे लालू, ऑफिस के बाहर समर्थकों की नारेबाजी…

Bihar Now

‘बीजेपी के ऑफिस में बनाए गए थे फेक केस’, अरविंद केजरीवाल की जमानत पर बोले मनोज झा

Bihar Now

पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पुलिस के हत्थे चढ़ा इनामी अपराधी बम-बम महतो…

Bihar Now

एक टिप्पणी छोड़ दो